Watch Now

खानपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है।
विधायक उमेश कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खानपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव सौंपा। विधायक ने बताया इस स्टेडियम के निर्माण का उद्देश्य भविष्य में यहां Indian Premier League (आईपीएल) जैसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंटों का आयोजन कराना और क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई पहचान दिलाना है।


मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए सचिव खेल को निर्देशित किया कि इस परियोजना के संबंध में विस्तृत फिज़िबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए।
विधायक उमेश कुमार ने बताया यदि यह योजना साकार होती है, तो खानपुर क्षेत्र को खेल के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी, स्थानीय युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र के आर्थिक एवं पर्यटन विकास को भी गति मिलेगी।

Khanpur #UmeshKumar #PushkarSinghDhami #CricketStadium #IPL #Uttarakhand #SportsDevelopment #YouthPower 🏏

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version