Watch Now


लक्सर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरिद्वार रोड स्थित धीमान ट्रैक्टर्स, लक्सर में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहराने के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश की आजादी के लिए अपना सम्मान और राष्ट्रप्रेम व्यक्त किया।

https://network7ukup.in/wp-content/uploads/2026/08/1003432686.mp4


समारोह में संस्थान के कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि आजादी हमें वीर शहीदों के संघर्ष और त्याग से मिली है, इसलिए देशहित और समाजहित में अपना योगदान देना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
इस दौरान स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी ने राष्ट्र की प्रगति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का समापन आपसी भाईचारे और देशभक्ति की भावना के साथ हुआ।

इस अवसर पर वीरेंद्र धीमान, इतेश धीमान, देवेंद्र धीमान, कैलाश नायक, दिलशाद, महेंद्र पाल, नरेश कुमार, जगदीश, आरती, सन्नी, अंकुल , जुल्फिकार, रतम आदि उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version