Watch Now


लक्सर। युवाओं में खेल भावना, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 21 अगस्त को 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। दौड़ का आयोजन शाम 4 बजे से किया जाएगा, जिसमें अधिकतम 501 प्रतिभागियों का पंजीकरण किया जाएगा।
मैराथन का शुभारंभ कृष्णा फार्म, रायसी फाटक से होगा, जबकि दौड़ का समापन राजकीय इंटर कॉलेज, निरंजनपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट प्रदान की जाएगी।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को ₹5,100 व मेमेंटो, द्वितीय को ₹2,100 व मेमेंटो, तृतीय को ₹1,100 व मेमेंटो, चतुर्थ को ₹500 व मेमेंटो तथा पंचम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹251 व मेमेंटो प्रदान किया जाएगा।

https://network7ukup.in/wp-content/uploads/2026/08/1003438485.mp4


आयोजक सचिन अग्रवाल के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चे के लिए अभिभावक या संरक्षक की पूर्व सहमति अनिवार्य होगी। Google Form के माध्यम से पंजीकरण के दौरान अभिभावक अपनी सहमति प्रदान करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल मैराथन कराना नहीं, बल्कि बच्चों और युवाओं को खेल, स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
501 बच्चे • एक लक्ष्य • एक नई उड़ान
📅 दिनांक: 21 अगस्त
⏰ समय: शाम 4 बजे
📍 प्रारंभ: कृष्णा फार्म, रायसी फाटक
🏃 दूरी: 5 किलोमीटर
🏁 समापन: राजकीय इंटर कॉलेज, निरंजनपुर

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version