लक्सर में महाराजा भागीरथ की प्रतिमा के साथ हो रहे अपमान के खिलाफ पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद द्वारा छेड़ी गई निर्णायक लड़ाई आखिरकार रंग लाई। प्रशासन को जनआक्रोश के आगे झुकना पड़ा और प्रतिमा से सटे विवादित शौचालय को ध्वस्त करना पड़ा। जिसमें आज प्रशासन के निर्देशों पर नगर पालिका द्वारा उक्त अवैध शौचालय को तोड़ दिया गया है।रविंद्र सिंह आनंद ने इस मुद्दे को मजबूती से उठाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर 30 दिनों के भीतर शौचालय हटाने की मांग की थी। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं…
Author: network7ukup
जनपद हरिद्वार के शिक्षा विभाग में कार्यरत एक अधिकारी अमित कुमार चंद पर लक्सर विधायक शहजाद की छवि खराब करने की नियत से कथित रूप से दुर्भावनापूर्ण कृत्य करने का आरोप लगा है। मामले को गंभीर मानते हुए विधायक शहजाद की ओर से उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी भूषण को विशेषाधिकार हनन का पत्र सौंपा गया।विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान लक्सर विधायक ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों की गरिमा एवं सदन के विशेषाधिकारों का सम्मान सर्वोपरि है। आरोप लगाया गया कि संबंधित कर्मचारी द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए ऐसा कार्य किया गया, जिससे न केवल…
बुद्ध पार्क में महिला मोर्चा का विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोधहल्द्वानी के बुद्ध पार्क में आज भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिला अध्यक्ष कंचन उप्रेती के नेतृत्व में विपक्षियों के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लेकर विरोध प्रदर्शन किया और विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, रश्मि रस्तौगी, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, विजयलक्ष्मी, कल्पना बोरा, जिला महामंत्री आभा गोस्वामी, राशि जैन, पूनम जोशी, सीमा बत्रा, गरिमा मिश्रा, शांति भट्ट, बबीता चंदौली सहित मुख्यानी मंडल अध्यक्ष और काठगोदाम मंडल अध्यक्ष बसंती…
लक्सर विधानसभा की गलियों, चौपालों और गांव की पगडंडियों पर इन दिनों एक अलग ही दृश्य देखने को मिल रहा है। भाजपा नेता सचिन अग्रवाल अपनी जनसंपर्क यात्रा के दौरान सिर्फ लोगों से मुलाकात ही नहीं कर रहे, बल्कि समाज के उन अनुभवी चेहरों तक भी पहुंच रहे हैं जिनके आशीर्वाद से ही समाज की नींव मजबूत होती है, वो है हमारे बुजुर्ग।गांव-गांव पहुंचकर सचिन अग्रवाल जब बुजुर्गों का हालचाल पूछते हैं, उनकी समस्याएं सुनते हैं और सम्मानपूर्वक उन्हें सहारे के रूप में छड़ी भेंट करते हैं, तो यह केवल एक वस्तु देना नहीं बल्कि सम्मान, संवेदना और अपनत्व का…
लक्सर। उत्तरांचल राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी पंचायत ने विधानसभा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के ज्वलंत मुद्दों को मजबूती से उठाने पर लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद के प्रति आभार व्यक्त किया है।संगठन ने विधायक शहजाद का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने सदन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रमुख समस्याओं—मानदेय में बढ़ोतरी, स्थायीकरण, बेहतर कार्य परिस्थितियां और सम्मानजनक पहचान—को प्रभावी रूप से उठाकर हजारों महिलाओं की आवाज को मजबूती दी है।आंगनबाड़ी कर्मचारी पंचायत ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विधायक इसी तरह कार्यकर्ताओं के अधिकारों, सम्मान और हितों के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करते रहेंगे।यह पहल न केवल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं…
लक्सर। भाजपा नेता सचिन अग्रवाल द्वारा विधानसभा क्षेत्र के महाराजपुर खुर्द गांव से शुक्रवार को “जन सेवा एवं आशीर्वाद अभियान” का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अभियान की शुभारंभ के अवसर पर सचिन अग्रवाल ने कहा कि यह केवल एक जनसंपर्क कार्यक्रम नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने, जनसंवाद स्थापित करने और जनहितकारी कार्यों को गति देने का व्यापक प्रयास है।उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत लक्सर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक पहुंच बनाई जाएगी। गांव-गांव जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और कई स्थानों पर रात्रि प्रवास कर स्थानीय जनता…
लक्सर। पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने रेलवे फ्लाईओवर की खस्ताहाल स्थिति पर सवाल उठाए है,साथ ही प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की मांग की है।पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने लक्सर क्षेत्र के फ्लाईओवर का निरीक्षण कर उसकी बदहाल स्थिति को उजागर किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि फ्लाईओवर के बीचों-बीच कई स्थानों पर लोहे के सरिए बाहर निकले हुए हैं, जो किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।उन्होंने कहा कि यह स्थिति और भी चिंताजनक इसलिए है क्योंकि इस फ्लाईओवर से हर दिन हजारों लोग मोटरसाइकिल, स्कूटर ,ट्रक ,बस इत्यादि से सफर…
लक्सर विकास समिति द्वारा आज लक्सर क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सोनिया आनंद रावत ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके पश्चात समिति पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में डॉ. रावत ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और उनके सशक्तिकरण के लिए शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं समान अवसर अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने…
लक्सर विधानसभा क्षेत्र के बसेड़ी गांव में देर रात खास माहौल देखने को मिला…जहां चंद्रशेखर आज़ाद उर्फ चंद्रशेखर रावण ईद मिलने के मौके पर पहुंचे…दरअसल, आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख ओर नगीना के सांसद चंद्रशेखर आज़ाद, इकराम हसन के बुलावे पर बसेड़ी गांव पहुंचे,जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और ईद की मुबारकबाद दी…इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ उमड़ी,लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और भाईचारे का संदेश दिया…बताया जा रहा है कि इकराम हसन लक्सर विधानसभा सीट से आज़ाद समाज पार्टी के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं,और चंद्रशेखर आज़ाद का यह दौरा…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल विस्तार में हरिद्वार विधायक मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की खबर के बाद लक्सर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।यह खबर मिलते ही लक्सर के मुख्य बाजार और ओवरब्रिज के नीचे भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए…ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ता झूमते नजर आए…एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया गया…और “जय श्री राम” व “भाजपा ज़िंदाबाद” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।स्थानीय नेताओं ने कहा कि मदन कौशिक लगातार पांच बार हरिद्वार से विधायक चुने गए हैं और पहले भी शिक्षा, सिंचाई और नगर विकास जैसे अहम विभागों…