जनपद हरिद्वार के शिक्षा विभाग में कार्यरत एक अधिकारी अमित कुमार चंद पर लक्सर विधायक शहजाद की छवि खराब करने की नियत से कथित रूप से दुर्भावनापूर्ण कृत्य करने का आरोप लगा है। मामले को गंभीर मानते हुए विधायक शहजाद की ओर से उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी भूषण को विशेषाधिकार हनन का पत्र सौंपा गया।

विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान लक्सर विधायक ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों की गरिमा एवं सदन के विशेषाधिकारों का सम्मान सर्वोपरि है। आरोप लगाया गया कि संबंधित कर्मचारी द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए ऐसा कार्य किया गया, जिससे न केवल विधायक की छवि प्रभावित हुई बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की मर्यादा पर भी प्रश्नचिन्ह लगा।
पविधायक शहजाद ने मांग की कि मामले का निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर जनप्रतिनिधियों एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाने का प्रयास न कर सके।
इस पूरे प्रकरण को लेकर राजनीतिक एवं प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें विधानसभा अध्यक्ष के अगले कदम पर टिकी हुई है।
