उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद लक्सर विधानसभा सीट से जुड़ी एक दिलचस्प राजनीतिक चर्चा क्षेत्र में जोर पकड़ती नजर आ रही है…कहा जा रहा है कि अगर संजय गुप्ता 2022 के विधानसभा चुनाव में लक्सर से विधायक बन जाते, तो आज प्रदेश की राजनीति में उनकी भूमिका कहीं अधिक बड़ी हो सकती थी… यहां तक कि उन्हें कैबिनेट मंत्री बनने का मौका भी मिल सकता था।दरअसल, संजय गुप्ता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच करीबी संबंध किसी से छिपे नहीं हैं… राजनीतिक गलियारों में भी इस मित्रता की चर्चा अक्सर होती रही है।लेकिन 2022 के चुनाव में…
Author: network7ukup
लक्सर के नंद वाटिका में हिन्दू नववर्ष अभिनंदन समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।इस भव्य आयोजन का नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ नेता सचिन अग्रवाल द्वारा किया गया।कार्यक्रम में जीवनदीप आश्रम रुड़की के पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।अपने संबोधन में स्वामी जी ने बताया कि हिन्दू नववर्ष की शुरुआत एक जनवरी से नहीं बल्कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती हैं।जिसका बहुत ही गहरा पौराणिक और धार्मिक महत्व है।उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी,…
लक्सर क्षेत्र में गंगा नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण को लेकर अब सियासत तेज होती नजर आ रही है। पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने पुल निर्माण में हो रही देरी पर सरकार और संबंधित विभागों से कई गंभीर सवाल उठाए हैं।उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 569/2024 के तहत खसरा नंबर 291 के पास गंगा नदी पर पुल बनाने की घोषणा की गई थी। लोक निर्माण विभाग द्वारा इसका आंगनन भी तैयार किया गया और करीब 107 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। लेकिन घोषणा और बजट स्वीकृति के बावजूद अब…
खानपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है।विधायक उमेश कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खानपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव सौंपा। विधायक ने बताया इस स्टेडियम के निर्माण का उद्देश्य भविष्य में यहां Indian Premier League (आईपीएल) जैसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंटों का आयोजन कराना और क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई पहचान दिलाना है।मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए सचिव खेल को निर्देशित किया कि इस परियोजना के संबंध में विस्तृत फिज़िबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए।विधायक उमेश कुमार ने बताया यदि…
उत्तराखंड विधानसभा में आज स्थानीय युवाओं के हक की आवाज बुलंद हुई।खानपुर विधायक उमेश कुमार ने सदन के वेल में उतरकर स्थानीय उद्योगों में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को 70% रोजगार देने और न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने की मांग उठाई।इस दौरान उनके साथ विधायक सुमित हृदयेश, वीरेंद्र जाती और हरीश धामी भी मौजूद रहे।चारों विधायकों ने बैनर के माध्यम से सरकार का ध्यान इस महत्वपूर्ण मुद्दे की ओर आकर्षित किया।विधायकों का कहना है कि उत्तराखंड की धरती पर उद्योग लग रहे हैं, लेकिन यहां के युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा। ऐसे में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देना और न्यूनतम…
झबरेडा/रूड़की। विधानसभा झबरेड़ा क्षेत्र के ग्राम मगदूमपुर में लक्सर ब्लाक प्रमुख डॉ हर्ष कुमार दौलत ने बुजुर्गों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में डॉ हर्ष दौलत ने क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को नई गति देने और गांव के सर्वांगीण उत्थान का संकल्प लिया गया। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने डॉ हर्ष दौलत के साथ सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, रोजगार और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को खुलकर रखा। सभी ने एक स्वर में कहा कि डॉ हर्ष दौलत के साथ क्षेत्र की जनता का स्नेह,…
खानपुर विधानसभा के मिनी स्टेडियम की बदहाली अब बड़ा मुद्दा बनती जा रही है।खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए बना यह मिनी स्टेडियम आज खुद अव्यवस्थाओं का मैदान बन गया है।इसी मुद्दे को लेकर खानपुर विधायक Umesh Kumar ने विधानसभा में खेल मंत्री से सीधे सवाल दाग दिए।विधायक उमेश कुमार ने सदन में कहा कि जिस स्टेडियम को युवाओं के खेल और भविष्य को संवारने के लिए बनाया गया था, वहां आज बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं।मैदान की हालत खराब है, रखरखाव नहीं हो रहा और खिलाड़ी परेशान हैं।उन्होंने सरकार से पूछा कि आखिर करोड़ों रुपये खर्च होने के…
लक्सर तहसील क्षेत्र के ग्राम नेहंन्दपुर सुठारी में अवैध खनन को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामवासियों ने प्रशासन को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के सामाजिक कार्यकर्ता और भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिला मीडिया प्रभारी फैजान के खिलाफ कुछ खनन माफिया साजिश रच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि फैजान लंबे समय से क्षेत्र में अवैध खनन और जनसमस्याओं के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं।ग्रामवासियों के अनुसार, बाणगंगा नदी में लगातार अवैध खनन किया जा रहा है, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है और नदी के प्राकृतिक स्वरूप को भी…
भराड़ीसैंण/गैरसैंण। उत्तराखंड सरकार के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से लक्सर के विधायक मोहम्मद शहजाद ने में शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।इस दौरान लक्सर क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर मंत्री जी के समक्ष कई प्रस्ताव रखे गए।बैठक में विशेष रूप से नगर पंचायत सुल्तानपुर स्थित राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल को हाई स्कूल में उच्चीकृत करने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर मंत्री धन सिंह रावत ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिए।साथ ही डीएलएड भर्ती…
लक्सर में बना फ्लाईओवर अब लोगों के लिए राहत नहीं बल्कि खतरे की वजह बनता जा रहा है।लक्सर का यह फ्लाईओवर इन दिनों हादसों का ‘डेथ ट्रैप’ बनता दिखाई दे रहा है। फ्लाईओवर की सड़क कई जगह से बुरी तरह टूट चुकी है और बीच सड़क से लोहे के सरिए तक बाहर निकल आये है, जो हर वक्त किसी बड़े हादसे को दावत दे रहे है।स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि रोजाना सैकड़ों वाहन इस फ्लाईओवर से गुजरते हैं, लेकिन टूटी सड़क और निकले सरियों की वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा…