Author: network7ukup

लक्सर। उत्तराखंड पी.सी.एस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर कार्य अधिकारी, जिला पंचायत के पद पर चयनित होने पर ग्राम निरंजनपुर निवासी अमित कुमार अग्रवाल के सुपुत्र अभिषेक अग्रवाल को लक्सर के विधायक मोहम्मद शहजाद ने शुभकामनाएं दी हैं।विधायक मोहम्मद शहजाद ने कहा कि अभिषेक अग्रवाल की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर हासिल की गई यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।विधायक ने अभिषेक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का…

Read More

लक्सर। रोडवेज बस स्टैंड के समीप स्थापित महाराजा भगीरथ जी की मूर्ति के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर पालिका परिषद में बुलाई गई बोर्ड बैठक उस समय विवादों में आ गई, जब कोरम पूरा न होने के कारण बैठक स्थगित करनी पड़ी। बैठक में सभासदों की अनुपस्थिति से नाराज खानपुर विधायक उमेश कुमार का गुस्सा खुलकर सामने आया।बैठक स्थगित होने के बाद विधायक उमेश कुमार ने नाराजगी जताते हुए एजेंडा पत्र फाड़ दिया और कहा कि कुछ लोग राजनीतिक दुर्भावना के चलते महाराजा भगीरथ जी जैसे महान पुरुष के सम्मान से जुड़े कार्यों में भी बाधा डालने का प्रयास कर रहे…

Read More

लक्सर। महाराजा भागीरथ की मूर्ति के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर पालिका परिषद में बुलाई गई महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित हो गई। बैठक में पर्याप्त संख्या में सभासदों के न पहुंचने पर खानपुर विधायक उमेश कुमार ने तीखी नाराजगी जताते हुए इसे जनभावनाओं और महापुरुषों के सम्मान का अपमान बताया।विधायक उमेश कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष सर्व समाज के सहयोग से लक्सर में महाराजा भागीरथ की मूर्ति स्थापित कराई गई थी। उन्होंने बताया कि मूर्ति के आसपास की व्यवस्था सुधारने और सौंदर्यीकरण के लिए वह अपने निजी कोष से 5 लाख रुपये खर्च करना…

Read More

रुड़की-लक्सर-दल्लावाला मार्ग पर रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहतलक्सर। उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा और खानपुर विधायक उमेश कुमार ने संयुक्त रूप से आज रुड़की से लक्सर होते हुए दल्लावाला तक संचालित होने वाली रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।नई बस सेवा शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से इस मार्ग पर सार्वजनिक परिवहन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसके चलते विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और आम यात्रियों को…

Read More

लक्सर। भारतीय किसान यूनियन (भानू) का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को गन्ना समिति लक्सर पहुंचा, जहां किसानों के साथ हो रहे शोषण एवं गन्ना पर्ची छपाई शुल्क में की गई बढ़ोतरी के विरोध में गन्ना सचिव को ज्ञापन सौंपा गया।भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय महासचिव नितिन चौधरी (नीलू) ने बताया कि गन्ना पर्ची छपाई का जो शुल्क पहले निर्धारित था, उसे बढ़ाकर लगभग दोगुना कर दिया गया है, जिससे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने बताया इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने गन्ना सचिव के माध्यम से जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) एवं संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर शुल्क…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में भालुओं द्वारा किसानों की फसलों को हो रहे भारी नुकसान के खिलाफ राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी (RRP) ने मंगलवार को वन विभाग मुख्यालय, राजपुर रोड देहरादून में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता भालू की वेशभूषा पहनकर पहुंचे और वन्यजीव वार्डन विवेक पांडे के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल और प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने किया। नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भालुओं द्वारा किसानों की फसलों को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है, लेकिन सरकार के पास इसके मुआवजे की कोई व्यवस्था नहीं…

Read More

हरिद्वार में गंगा दशहरा के अवसर पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हरियाणा निवासी एक व्यक्ति तेज बहाव में बहकर हाथी पुल क्षेत्र में लगी सुरक्षा जंजीर में फंस गया। सूचना मिलते ही मौके पर तैनात एसडीआरएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए सफल रेस्क्यू कर व्यक्ति की जान बचा ली।जानकारी के अनुसार झज्जर, हरियाणा निवासी टीनू कुमार (45 वर्ष) गंगा स्नान के दौरान तेज धारा की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक व्यक्ति नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था। बहाव में बहते हुए वह हाथी पुल क्षेत्र में लगी सुरक्षा जंजीर से लटक गया, जिसके बाद…

Read More

देवभूमि उत्तराखंड में बॉलीवुड से जुड़ी एक खास हलचल देखने को मिली, जब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता शर्मा अपने बच्चों एवं परिवार के साथ देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं।इस दौरान खानपुर विधायक उमेश कुमार स्वयं एयरपोर्ट पहुंचे और उन्होंने अर्पिता खान का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।बताया जा रहा है कि अर्पिता खान उत्तराखंड के दो दिवसीय निजी प्रवास पर हैं, जहां वह अपने पारिवारिक मित्र विधायक उमेश कुमार के साथ विभिन्न कार्यक्रमों एवं निजी मुलाकातों में शामिल होंगी।जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर दोनों की मुलाकात ने लोगों और मीडिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। देवभूमि की खूबसूरत…

Read More

हरिद्वार जनपद के लक्सर क्षेत्र के लिए गर्व की खबर सामने आई है। गांव दाबकी कलां के दिग्विजय सिंह एवं गांव भारूवाला के प्रदीप कुमार का चयन भारतीय टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी 1 से 5 जून 2026 तक कुआलालंपुर, मलेशिया में आयोजित होने वाली सेकंड एशियन इंटरनेशनल पैरा थ्रो-बॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस संबंध में वर्ल्ड पैरा थ्रो-बॉल के प्रेसिडेंट डॉ. वी. अल्बर्ट प्रेम कुमार एवं जॉइंट सेक्रेटरी त्सेरिंग चौकी द्वारा पत्र जारी कर दोनों खिलाड़ियों को चयन की सूचना दी गई।गौरतलब है कि इससे पहले भी दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार…

Read More

सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से लक्सर विकास समिति द्वारा ग्राम नगला खिताब के पंचायत भवन में एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया तथा आयोजन की सराहना की।शिविर में आंखों से संबंधित जांच, शरीर स्वास्थ्य परीक्षण, स्त्री रोग विशेषज्ञ परामर्श, निशुल्क विधि परामर्श, रक्तदान शिविर एवं निशुल्क दवा वितरण जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी दी गई।कार्यक्रम में प्रधान चौधरी नरेंद्र सिंह, अमरदीप सिंह, दिग्विजय सिंह एवं…

Read More