देवभूमि उत्तराखंड में बॉलीवुड से जुड़ी एक खास हलचल देखने को मिली, जब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता शर्मा अपने बच्चों एवं परिवार के साथ देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं।
इस दौरान खानपुर विधायक उमेश कुमार स्वयं एयरपोर्ट पहुंचे और उन्होंने अर्पिता खान का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
बताया जा रहा है कि अर्पिता खान उत्तराखंड के दो दिवसीय निजी प्रवास पर हैं, जहां वह अपने पारिवारिक मित्र विधायक उमेश कुमार के साथ विभिन्न कार्यक्रमों एवं निजी मुलाकातों में शामिल होंगी।
जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर दोनों की मुलाकात ने लोगों और मीडिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। देवभूमि की खूबसूरत वादियों के बीच यह खास मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है।
