Close Menu
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुड़की
    • लक्सर
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • समाजसेवा
  • आस्था
  • वायरल वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने पीसीएस अधिकारी बनने पर अभिषेक अग्रवाल को दी बधाई

June 3, 2026

महाराजा भगीरथ जी की मूर्ति का सौंदर्यीकरण हर हाल में होगा, हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ — उमेश कुमार

June 3, 2026

महाराजा भागीरथ की मूर्ति के सौंदर्यीकरण को लेकर बुलाई बोर्ड बैठक में नहीं पहुंचे सभासद, बोर्ड बैठक स्थगित,भड़के विधायक उमेश कुमार।

June 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Network7UkUp
SUBSCRIBE
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुड़की
    • लक्सर
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • समाजसेवा
  • आस्था
  • वायरल वीडियो
Network7UkUp
Home»उत्तराखंड»हरिद्वार»लक्सर»महाराजा भागीरथ की मूर्ति के सौंदर्यीकरण को लेकर बुलाई बोर्ड बैठक में नहीं पहुंचे सभासद, बोर्ड बैठक स्थगित,भड़के विधायक उमेश कुमार।
लक्सर

महाराजा भागीरथ की मूर्ति के सौंदर्यीकरण को लेकर बुलाई बोर्ड बैठक में नहीं पहुंचे सभासद, बोर्ड बैठक स्थगित,भड़के विधायक उमेश कुमार।

network7ukupBy network7ukupJune 3, 20261 Views
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लक्सर। महाराजा भागीरथ की मूर्ति के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर पालिका परिषद में बुलाई गई महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित हो गई। बैठक में पर्याप्त संख्या में सभासदों के न पहुंचने पर खानपुर विधायक उमेश कुमार ने तीखी नाराजगी जताते हुए इसे जनभावनाओं और महापुरुषों के सम्मान का अपमान बताया।
विधायक उमेश कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष सर्व समाज के सहयोग से लक्सर में महाराजा भागीरथ की मूर्ति स्थापित कराई गई थी। उन्होंने बताया कि मूर्ति के आसपास की व्यवस्था सुधारने और सौंदर्यीकरण के लिए वह अपने निजी कोष से 5 लाख रुपये खर्च करना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से नगर पालिका बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते बैठक नहीं हो सकी।

उमेश कुमार ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है कि महाराजा भागीरथ जैसी महान विभूति के सम्मान से जुड़े विषय पर एक भी सभासद बैठक में उपस्थित नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ सभासदों के पतियों द्वारा बैठक में पत्र भेजा गया, जबकि नगर पालिका बोर्ड की बैठक में केवल निर्वाचित सदस्य ही भाग ले सकते हैं। किसी प्रतिनिधि या परिजन का हस्तक्षेप नियमों के विपरीत है।
विधायक ने कहा कि जो लोग चुनाव के समय जनता के बीच जाकर बड़े-बड़े वादे करते हैं, वही आज जनहित और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों से दूरी बना रहे हैं। उन्होंने इसे संकीर्ण राजनीति, व्यक्तिगत द्वेष और जनता की भावनाओं की अनदेखी का उदाहरण बताया।
बैठक स्थगित होने के बाद अब यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। नगर क्षेत्र के लोगों की निगाहें अब अगली बोर्ड बैठक पर टिकी हैं, जहां महाराजा भागीरथ की मूर्ति के सौंदर्यीकरण को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
network7ukup

इन्हे भी पढ़े

लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने पीसीएस अधिकारी बनने पर अभिषेक अग्रवाल को दी बधाई

June 3, 2026

महाराजा भगीरथ जी की मूर्ति का सौंदर्यीकरण हर हाल में होगा, हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ — उमेश कुमार

June 3, 2026

लक्सर में भारतीय किसान यूनियन भानू का प्रदर्शन, गन्ना पर्ची शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

June 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Demo
Don't Miss
लक्सर 0 Views

लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने पीसीएस अधिकारी बनने पर अभिषेक अग्रवाल को दी बधाई

लक्सर। उत्तराखंड पी.सी.एस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर कार्य अधिकारी, जिला पंचायत के पद पर…

महाराजा भगीरथ जी की मूर्ति का सौंदर्यीकरण हर हाल में होगा, हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ — उमेश कुमार

June 3, 2026

महाराजा भागीरथ की मूर्ति के सौंदर्यीकरण को लेकर बुलाई बोर्ड बैठक में नहीं पहुंचे सभासद, बोर्ड बैठक स्थगित,भड़के विधायक उमेश कुमार।

June 3, 2026

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा और विधायक उमेश कुमार ने दिखाई हरी झंडी, रुड़की-लक्सर-दल्लावाला रोडवेज बस सेवा शुरू

June 3, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Picks

लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने पीसीएस अधिकारी बनने पर अभिषेक अग्रवाल को दी बधाई

June 3, 2026

महाराजा भगीरथ जी की मूर्ति का सौंदर्यीकरण हर हाल में होगा, हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ — उमेश कुमार

June 3, 2026

महाराजा भागीरथ की मूर्ति के सौंदर्यीकरण को लेकर बुलाई बोर्ड बैठक में नहीं पहुंचे सभासद, बोर्ड बैठक स्थगित,भड़के विधायक उमेश कुमार।

June 3, 2026

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा और विधायक उमेश कुमार ने दिखाई हरी झंडी, रुड़की-लक्सर-दल्लावाला रोडवेज बस सेवा शुरू

June 3, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
हमारे बारे में:-

www.network7ukup.in   उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों को आसान भाषा में महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हम किसी भी राजनीतिक, धार्मिक और व्यक्ति विशेष की विचारधारा का समर्थन नहीं करते है , हमारा उद्देश्य सिर्फ निष्पक्ष और सच्ची खबरें को अपने पाठको तक पहुंचाना है .

Email Us: iteshdhimanetv@gmail.com

Contact: +91 9719408265

© 2026 network7ukup.in. All rights reserved.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Go to mobile version