लक्सर। उत्तरांचल राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी पंचायत ने विधानसभा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के ज्वलंत मुद्दों को मजबूती से उठाने पर लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद के प्रति आभार व्यक्त किया है।
संगठन ने विधायक शहजाद का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने सदन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रमुख समस्याओं—मानदेय में बढ़ोतरी, स्थायीकरण, बेहतर कार्य परिस्थितियां और सम्मानजनक पहचान—को प्रभावी रूप से उठाकर हजारों महिलाओं की आवाज को मजबूती दी है।

आंगनबाड़ी कर्मचारी पंचायत ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विधायक इसी तरह कार्यकर्ताओं के अधिकारों, सम्मान और हितों के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करते रहेंगे।
यह पहल न केवल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हक की लड़ाई को नई दिशा देती है, बल्कि महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और कमजोर वर्गों के उत्थान के प्रति जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

संदेश साफ है कि जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाले जनप्रतिनिधि ही जनता के विश्वास को और मजबूत करते हैं।
