Close Menu
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुड़की
    • लक्सर
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • समाजसेवा
  • आस्था
  • वायरल वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

लक्सर विधायक की छवि धूमिल करने के आरोप में विशेषाधिकार हनन का मामला विधानसभा अध्यक्ष तक पहुँचा

May 12, 2026

भाजपा महिला मोर्चा का विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

May 10, 2026

बुजुर्गों का सहारा बने सचिन अग्रवाल, छड़ी वितरण से जीता दिल

May 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Network7UkUp
SUBSCRIBE
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुड़की
    • लक्सर
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • समाजसेवा
  • आस्था
  • वायरल वीडियो
Network7UkUp
Home»उत्तराखंड»देहरादून»आखिर विपक्ष के जाल में फंस ही गई भाजपा
देहरादून

आखिर विपक्ष के जाल में फंस ही गई भाजपा

network7ukupBy network7ukupMarch 17, 20252 Views
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

देहरादून। आखिरकार प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार विपक्ष के जाल में फंस गई और बैकफुट पर भी आ गई।
दरअसल इसकी शुरुआत 19 फरवरी को उस दिन हुई जब कांग्रेस के द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट ने सदन के भीतर भाजपा सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये पहाड़ विरोधी सरकार है । बस यहीं से सरकार की पैरवी में उतरे प्रेमचंद अग्रवाल फंसते चले गए और पहले उन्होंने विधायक मदन बिष्ट पर शराब पीकर सदन में आने के आरोप लगाए और फिर असंसदीय भाषा का इस्तेमाल भी कर दिया। जिसके बाद उत्तराखंड में प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ विद्रोह शुरू हो गया जो अब उनके इस्तीफे तक जा पहुंचा ।

जहां भाजपा से एक तरफ पहाड़ी समाज नाराज चल रहा था, वहीं अब मैदानी समाज भी भाजपा से नाराज हो गया है। प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद बनिया समाज भी अब खुलकर भाजपा के खिलाफ टिप्पणियां कर रहा है ऐसे में भाजपा अब मँझदार में फंसी नजर आ रही है।

पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार के बैकफुट पर आने को हालांकि जनभावनाओं का सम्मान भी भाजपा की तरफ से बताया जा रहा है।

उत्तराखंड में मार्च का महीना अक्सर सरकार पर संकट लेकर आता है । 2016 में हरीश रावत, 2021 में त्रिवेंद्र रावत और अब प्रेमचंद का इस्तीफा।

अब 2027 के विधानसभा चुनाव में महज 22 महीने का समय शेष है ऐसे में भाजपा के सामने चुनौतियां भी कम नहीं होंगी । दस वर्षों की एंटी इनकें बेसी, कुछ सीटों पर भाजपा विधायकों की उदासीनता और परिवर्तन की टैग लाइन भाजपा के लिए आसान नहीं होगी।
वहीं कांग्रेस नेताओं के बिखरे गुट , उत्तराखंड के कुछ युवाओं द्वारा बनाए जा रहे अलग अलग संगठन , यूकेडी समेत अन्य क्षेत्रीय दलों के तालमेल न होने के कारण भाजपा इसे अपना प्लस प्वाइंट मानकर चल रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का भी मानना है कि भाजपा को हराना इतना आसान नहीं होगा क्योंकि भाजपा के पास मजबूत प्रबंधन , कई आनुषांगिक संगठन और शीर्ष नेताओं की लंबी चौड़ी फौज है वहीं उत्तराखंड जैसे हिंदू बाहुल्य राज्य में हिंदुत्व के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों 2027 के प्रचार की कमान दी जा सकती है ।

अब ऐसे में उत्तराखंड में बन रहे राजनीतिक संगठनों , क्षेत्रीय दलों , राष्ट्रीय दलों के लिए मंथन करने का समय होगा कि भाजपा के चक्रव्यू को वो भेद पाएंगे या इस चुनावी रण में दमखम से लड़ेंगे तो जरूर लेकिन अभिमन्यु की तरफ फंस जाएंगे बड़ा सवाल है ?

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
network7ukup

इन्हे भी पढ़े

यह बजट आदर्श उत्तराखण्ड बनाने के साथ उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के संकल्प को पूरा करेगा।- सीएम धामी

February 20, 2025

मुख्यमंत्री धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों की सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया

February 4, 2025

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।

January 6, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Demo
Don't Miss
हरिद्वार 5 Views

लक्सर विधायक की छवि धूमिल करने के आरोप में विशेषाधिकार हनन का मामला विधानसभा अध्यक्ष तक पहुँचा

जनपद हरिद्वार के शिक्षा विभाग में कार्यरत एक अधिकारी अमित कुमार चंद पर लक्सर विधायक…

भाजपा महिला मोर्चा का विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

May 10, 2026

बुजुर्गों का सहारा बने सचिन अग्रवाल, छड़ी वितरण से जीता दिल

May 3, 2026

आंगनवाड़ी कर्मचारी पंचायत संगठन ने शहजाद विधायक का आभार व्यक्त किया।

May 2, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Picks

लक्सर विधायक की छवि धूमिल करने के आरोप में विशेषाधिकार हनन का मामला विधानसभा अध्यक्ष तक पहुँचा

May 12, 2026

भाजपा महिला मोर्चा का विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

May 10, 2026

बुजुर्गों का सहारा बने सचिन अग्रवाल, छड़ी वितरण से जीता दिल

May 3, 2026

आंगनवाड़ी कर्मचारी पंचायत संगठन ने शहजाद विधायक का आभार व्यक्त किया।

May 2, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
हमारे बारे में:-

www.network7ukup.in   उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों को आसान भाषा में महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हम किसी भी राजनीतिक, धार्मिक और व्यक्ति विशेष की विचारधारा का समर्थन नहीं करते है , हमारा उद्देश्य सिर्फ निष्पक्ष और सच्ची खबरें को अपने पाठको तक पहुंचाना है .

Email Us: iteshdhimanetv@gmail.com

Contact: +91 9719408265

© 2026 network7ukup.in. All rights reserved.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Go to mobile version