Close Menu
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुड़की
    • लक्सर
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • समाजसेवा
  • आस्था
  • वायरल वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

लक्सर विधायक की छवि धूमिल करने के आरोप में विशेषाधिकार हनन का मामला विधानसभा अध्यक्ष तक पहुँचा

May 12, 2026

भाजपा महिला मोर्चा का विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

May 10, 2026

बुजुर्गों का सहारा बने सचिन अग्रवाल, छड़ी वितरण से जीता दिल

May 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Network7UkUp
SUBSCRIBE
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुड़की
    • लक्सर
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • समाजसेवा
  • आस्था
  • वायरल वीडियो
Network7UkUp
Home»उत्तराखंड»हरिद्वार»लक्सर»मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर लक्सर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
लक्सर

मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर लक्सर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

network7ukupBy network7ukupMarch 20, 20261 Views
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल विस्तार में हरिद्वार विधायक मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की खबर के बाद लक्सर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।


यह खबर मिलते ही लक्सर के मुख्य बाजार और ओवरब्रिज के नीचे भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए…
ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ता झूमते नजर आए…
एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया गया…
और “जय श्री राम” व “भाजपा ज़िंदाबाद” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
स्थानीय नेताओं ने कहा कि मदन कौशिक लगातार पांच बार हरिद्वार से विधायक चुने गए हैं और पहले भी शिक्षा, सिंचाई और नगर विकास जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने इसे हरिद्वार क्षेत्र के लिए एक बड़ा सम्मान बताया।
वहीं, शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित हुआ, जहां राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मदन कौशिक सहित अन्य विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
इस दौरान खजान दास, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब धामी सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल 12 सदस्य हो गए हैं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि मदन कौशिक को दोबारा कैबिनेट में शामिल किए जाने से हरिद्वार-लक्सर क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी…
खासतौर पर बुनियादी ढांचे, पर्यटन और शहरी विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई गई है।
कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरण के साथ आम लोगों को भी इस खुशी में शामिल किया और प्रदेश सरकार से क्षेत्र की लंबित योजनाओं को प्राथमिकता देने की मांग की है। इस दौरान राजेन्द्रनाथ मेंहदीरत्ता, बिजेंद्र पांचाल, राहुल अग्रवाल, रजनीश एडवोकेट, भूपेन्द्र निगम, भगत जी, सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
network7ukup

इन्हे भी पढ़े

बुजुर्गों का सहारा बने सचिन अग्रवाल, छड़ी वितरण से जीता दिल

May 3, 2026

आंगनवाड़ी कर्मचारी पंचायत संगठन ने शहजाद विधायक का आभार व्यक्त किया।

May 2, 2026

भाजपा नेता सचिन अग्रवाल ने जन सेवा एवं आशीर्वाद अभियान की शुरुआत की।

May 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Demo
Don't Miss
हरिद्वार 5 Views

लक्सर विधायक की छवि धूमिल करने के आरोप में विशेषाधिकार हनन का मामला विधानसभा अध्यक्ष तक पहुँचा

जनपद हरिद्वार के शिक्षा विभाग में कार्यरत एक अधिकारी अमित कुमार चंद पर लक्सर विधायक…

भाजपा महिला मोर्चा का विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

May 10, 2026

बुजुर्गों का सहारा बने सचिन अग्रवाल, छड़ी वितरण से जीता दिल

May 3, 2026

आंगनवाड़ी कर्मचारी पंचायत संगठन ने शहजाद विधायक का आभार व्यक्त किया।

May 2, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Picks

लक्सर विधायक की छवि धूमिल करने के आरोप में विशेषाधिकार हनन का मामला विधानसभा अध्यक्ष तक पहुँचा

May 12, 2026

भाजपा महिला मोर्चा का विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

May 10, 2026

बुजुर्गों का सहारा बने सचिन अग्रवाल, छड़ी वितरण से जीता दिल

May 3, 2026

आंगनवाड़ी कर्मचारी पंचायत संगठन ने शहजाद विधायक का आभार व्यक्त किया।

May 2, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
हमारे बारे में:-

www.network7ukup.in   उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों को आसान भाषा में महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हम किसी भी राजनीतिक, धार्मिक और व्यक्ति विशेष की विचारधारा का समर्थन नहीं करते है , हमारा उद्देश्य सिर्फ निष्पक्ष और सच्ची खबरें को अपने पाठको तक पहुंचाना है .

Email Us: iteshdhimanetv@gmail.com

Contact: +91 9719408265

© 2026 network7ukup.in. All rights reserved.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Go to mobile version