मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल विस्तार में हरिद्वार विधायक मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की खबर के बाद लक्सर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।


यह खबर मिलते ही लक्सर के मुख्य बाजार और ओवरब्रिज के नीचे भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए…
ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ता झूमते नजर आए…
एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया गया…
और “जय श्री राम” व “भाजपा ज़िंदाबाद” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
स्थानीय नेताओं ने कहा कि मदन कौशिक लगातार पांच बार हरिद्वार से विधायक चुने गए हैं और पहले भी शिक्षा, सिंचाई और नगर विकास जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने इसे हरिद्वार क्षेत्र के लिए एक बड़ा सम्मान बताया।
वहीं, शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित हुआ, जहां राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मदन कौशिक सहित अन्य विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
इस दौरान खजान दास, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब धामी सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल 12 सदस्य हो गए हैं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि मदन कौशिक को दोबारा कैबिनेट में शामिल किए जाने से हरिद्वार-लक्सर क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी…
खासतौर पर बुनियादी ढांचे, पर्यटन और शहरी विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई गई है।
कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरण के साथ आम लोगों को भी इस खुशी में शामिल किया और प्रदेश सरकार से क्षेत्र की लंबित योजनाओं को प्राथमिकता देने की मांग की है। इस दौरान राजेन्द्रनाथ मेंहदीरत्ता, बिजेंद्र पांचाल, राहुल अग्रवाल, रजनीश एडवोकेट, भूपेन्द्र निगम, भगत जी, सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version