Watch Now

रुड़की के नगला इमारती में लोक सभा सांसद प्रत्याशी भावना पाण्डेय ने टॉस उछाल कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान टूर्नामेंट उद्घाटन समारोह में भावना पाण्डेय ने कहां की जिस तरह मनुष्य को जीवन जीने के लिए भोजन जरूरी है, ठीक उसी प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल भी जरूरी है।

उन्होंने कहा के खेल के माध्यम से आपस में भाईचारा बढता है और खेल भी शिक्षा का ही एक अंग है। नगला इमरती क्रिकेट क्लब के सौजन्य से आयोजित नगला इमरती क्रिकेट टूर्नामेंट में बोलते हुए हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी भावना पांडेय ने कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। हारने वाले को जीतने के लिए तथा जीतने वाले को अपनी जीत बरकरार रखने के लिए खेलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि क्रिकेट देश में काफी लोकप्रिय खेल है और लगभग हर घर में क्रिकेट प्रेमी मिल जायेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अच्छा खिलाड़ी छोटे गांवों से भी निकल कर देश का नाम रोशन कर सकता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version