लक्सर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेहंदपुर–सुठारी–बीक्कमपुर–बाखरपुर चौराहा से लेकर नेहंदपुर स्थित पीर वाली पुलिया तक जर्जर मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग तेज हो गई है।
समाजसेवी फैजान अंसारी ने लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद को ज्ञापन सौंपकर सड़क की दयनीय स्थिति से अवगत कराया।
ज्ञापन में बताया गया कि उक्त सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जिससे आमजन, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, किसानों एवं मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग लगभग 10 से 15 गांवों को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग है, लेकिन वर्तमान स्थिति दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है।
फैजान अंसारी ने कहा कि आगामी ईद पर्व को देखते हुए क्षेत्रवासियों के सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए सड़क का शीघ्र पुनर्निर्माण अत्यंत आवश्यक है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए तत्काल सर्वेक्षण कराकर निर्माण/पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।
वहीं विधायक मोहम्मद शहजाद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया है।
