विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां अब गति पकड़ने लगी है जिसके चलते राजनीति में बयानबाज़ी भी तेज हो गई है।
सोनिया शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा है — “चुनाव लड़ना है या नहीं लड़ना, ये तो जनता तय करेगी।”
अब इस बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।
सोनिया शर्मा ने साफ संकेत दिया कि उनका फैसला व्यक्तिगत नहीं, बल्कि ये लक्सर जनता की इच्छा पर आधारित होगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता का होता है — और वही तय करेगी कि उन्हें चुनाव मैदान में उतरना है या नहीं।
उन्होंने कहा कि खानपुर के मौजूदा विधायक उमेश कुमार को भी खानपुर की जनता ने ही चुनाव लड़वाया था और जिताया भी था।
यानि साफ है — जनता ही असली ताकत है, और वही तय करती है कि किसे मौका देना है।
“जनता जनार्दन है…और लक्सर की जनता जो तय करेगी, वही होगा।”
अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में लक्सर की राजनीति किस करवट बैठती है।
क्या जनता फिर किसी नए चेहरे को मौका देगी?
या पुराने समीकरण ही मजबूत होंगे?
फिलहाल सोनिया शर्मा के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल जरूर मचा दी है।
