संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की जयंती के पावन अवसर पर मखियाली कलां गांव में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी सोनिया शर्मा ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर सोनिया शर्मा ने गुरु रविदास महाराज के विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि समानता, भाईचारा और सामाजिक समरसता का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को रविदास जयंती की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ढोल-नगाड़ों, भजनों और जयकारों के साथ निकली शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना दिया।इस दौरान ग्रामवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं एवं समिति सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version