किसान मोर्चा हरिद्वार के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह बसेड़ा ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने जनपद हरिद्वार सहित आसपास के क्षेत्रों के किसानों की ज्वलंत समस्याओं को मंत्री के समक्ष विस्तार से रखा।
भेंट के दौरान किसानों को वर्तमान में आ रही यूरिया एवं डीएपी खाद की कमी को लेकर एक ज्ञापन पत्र मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा गया। बसेड़ा ने बताया कि खाद की अनुपलब्धता के कारण किसानों को फसल उत्पादन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए हरिद्वार जनपद की समस्त सहकारी समितियों को शीघ्र आवश्यक निर्देश जारी करने तथा खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
जसवीर सिंह बसेड़ा ने बताया के उनकी की इस संवेदनशीलता और तत्परता से किसानों में आशा का संचार हुआ है। यह पहल निश्चित रूप से किसानों को राहत प्रदान करेगी और कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version