Watch Now

लक्सर मेन बाजार में बीती रात पुलिस ने गस्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए एक व्यक्ति से जैसे ही पूछताछ करनी शुरू की। वैसे ही उसने पुलिस से छूटकर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस कर्मी किशोर नेगी और रामकुमार ने फुर्ती के साथ कुछ दूरी पर ही उसको दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसने अपना नाम मोनू पुत्र मोती राम निवासी बसेड़ी रोड बताया।

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उस के पास से एक चाकू भी बरामद किया गया है।
कोतवाली पुलिस ने आरोपी मोनू के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसको न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version