Watch Now


लक्सर के नंद वाटिका में हिन्दू नववर्ष अभिनंदन समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस भव्य आयोजन का नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ नेता सचिन अग्रवाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जीवनदीप आश्रम रुड़की के पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में स्वामी जी ने बताया कि हिन्दू नववर्ष की शुरुआत एक जनवरी से नहीं बल्कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती हैं।
जिसका बहुत ही गहरा पौराणिक और धार्मिक महत्व है।


उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी, और इसी दिन भगवान श्रीराम का अयोध्या में राज्याभिषेक हुआ। और युधिष्ठिर को इन्द्रप्रस्थ का राज्य प्राप्त हुआ।
साथ ही, इसी तिथि से चैत्र नवरात्र की भी शुरुआत होती है जो शक्ति उपासना का प्रतीक है।
स्वामी जी ने आगे कहा कि यह समय वसंत ऋतु का होता है, जब प्रकृति नवजीवन से भर उठती है, दिन और रात लगभग समान होते हैं, और हर ओर नई ऊर्जा, नई उम्मीद दिखाई देती है।


उन्होंने बताया के यह अवसर हमें पारंपरिक रूप से घरों की सफाई, रंगोली, आम के पत्तों की तोरण, भगवा ध्वज, दीप प्रज्वलन और नीम-गुड़ का सेवन जीवन के कड़वे-मीठे अनुभवों को स्वीकार करने का संदेश देता है।
वहीं सचिन अग्रवाल ने कहा कि हिन्दू नववर्ष केवल तारीख बदलने का पर्व नहीं बल्कि आत्मशुद्धि, नए संकल्प और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
यह हमें पुराने मतभेद भुलाकर नई सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे…

हिन्दूनववर्ष #विक्रमसंवत #लक्सर #धार्मिकआयोजन #संस्कृति #सनातनधर्म

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version