Watch Now

लक्सर। भाजपा नेता सचिन अग्रवाल द्वारा विधानसभा क्षेत्र के महाराजपुर खुर्द गांव से शुक्रवार को “जन सेवा एवं आशीर्वाद अभियान” का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अभियान की शुभारंभ के अवसर पर सचिन अग्रवाल ने कहा कि यह केवल एक जनसंपर्क कार्यक्रम नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने, जनसंवाद स्थापित करने और जनहितकारी कार्यों को गति देने का व्यापक प्रयास है।


उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत लक्सर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक पहुंच बनाई जाएगी। गांव-गांव जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और कई स्थानों पर रात्रि प्रवास कर स्थानीय जनता के साथ सीधा संवाद भी किया जाएगा।


सचिन अग्रवाल ने कहा कि “जन सेवा एवं आशीर्वाद अभियान” का उद्देश्य क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देना, जनता की अपेक्षाओं को समझना और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अभियान के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा, जनसंवाद और विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।


लक्सर विधानसभा सीट से संभावित उम्मीदवार के रूप में चर्चित सचिन अग्रवाल के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

https://network7ukup.in/wp-content/uploads/2026/05/1002950705.mp4

कार्यक्रम के दौरान लक्सर के पूर्व चेयरमैन रामसिंह वाल्मीकि, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र धीमान, राजेन्द्रनाथ मेहंदीरत्ता, भूपेंद्र निगम, राहुल अग्रवाल, सचिन चौधरी, राकेश धीमान, मंडल अध्यक्ष चित्र कुमार, कृष्णपाल, मोहन चौहान, दिनेश धीमान, रामयश चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version