कनखल स्थित प्राचीन दक्षेश्वर महादेव मंदिर में साधु-संतों के साथ मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक, हवन और पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। पुलिस और प्रशासनिक सुरक्षा के बीच पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वे भगवान भोलेनाथ की नगरी में आगामी 2027 में कुंभ मेला दिव्य और भव्य हो इसकी कमाना करने आए है।

उन्होंने कहा कुंभ को भव्य, दिव्य और सुरक्षित रूप देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई देते हुए कहा कि उनके आने से युवाओं में जोश है और बाल्यकाल से ही उन्होंने भाजपा और पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उनके अध्यक्ष बनने के बाद निश्चित रूप से पार्टी को मजबूत मिलेगी।

वही अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्रपुरी ने कहा कि धार्मिक विधि विधान के साथ मुख्यमंत्री ने यह रुद्राभिषेक किया उन्होंने कुंभ को लेकर परम्पराओं के साथ सरकार के साथ खड़े रहने की भी बात भी कही।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version