लक्सर। क्षेत्र के दवा विक्रेताओं और केमिस्ट व्यापार से जुड़े लोगों के हितों को सशक्त बनाने की दिशा में लक्सर की केमिस्ट एसोसिएशन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एसोसिएशन का विस्तार करते हुए कई नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया है, जिससे संगठन और अधिक मजबूत हुआ है।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में एसोसिएशन के संरक्षक विनोद खन्ना ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य केमिस्ट व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा करना, आपसी सहयोग को बढ़ावा देना तथा स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखना है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गोयल ने बताया के उन्हें बीते माह में आयोजित एक बैठक में सर्वसम्मति से केमिस्ट एसोसिएशन लक्सर का अध्यक्ष बनाया गया था आज एसोसियेशन के विस्तार हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें बलजोर सिंह को संगठन मंत्री, शाहरुख को महामंत्री, दिनेश कुमार को कोषाध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार और विपिन चौधरी को उपाध्यक्ष, राजेश कश्यप,रवि कश्यप ओर प्रवीण शर्मा को मंत्री बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि विस्तार के साथ संगठन की जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं। सभी सदस्यों को एकजुट होकर नियमों का पालन करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
वहीं महासचिव शाहरुख ने बताया कि भविष्य में प्रशिक्षण कार्यक्रम, जागरूकता अभियान और प्रशासन के साथ समन्वय कर केमिस्टों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
बैठक में दवा कारोबार से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों, सरकारी दिशा-निर्देशों और संगठन की आगामी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने का संकल्प भी लिया।
इस दौरान काफी संख्या में केमिस्ट उपस्थित रहे।