“नेटवर्क 7 की खबर का असर हुआ है, जलभराव की समस्या पर नगर पालिका चेयरमैन ने संज्ञान भी लिया है।”

लक्सर में हरिद्वार रोड स्थित इंडियन बैंक के सामने लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई थी। सड़क पर जमा गंदे पानी से राहगीरों, दुकानदारों और बैंक आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।


इस मुद्दे को Network 7 ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद नगर पालिका चेयरमैन संजीव कुमार नीटू ने मामले का संज्ञान लिया।
Network 7 से मोबाइल पर हुई बातचीत में चेयरमैन ने बताया कि उन्होंने हरिद्वार रोड का निरीक्षण किया है। जांच में पाया गया कि शुगर मिल गेट पर बनी पुलिया चौक हो चुकी है, जिसकी वजह से पानी आगे नहीं जा पा रहा और सड़क पर भराव की स्थिति बन रही है।
उन्होंने बताया कि इस पुलिया को तोड़कर दोबारा बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। शुगर मिल का पेराई सत्र समाप्त होते ही पुलिया को तोड़कर ऊंचा बनवाया जाएगा, ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
अब देखना होगा कि नगर पालिका कब तक इस प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाती है और लोगों को जलभराव से राहत दिला पाती है। फिलहाल, Network 7 की खबर के बाद प्रशासन की सक्रियता से स्थानीय लोगों में उम्मीद जरूर जगी है। ✍️

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version