लक्सर (फ़रमान खान)हरियाणा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री औऱ पूर्व सांसद अवतार सिंह भडाना 17 दिसम्बर को अपना 54वा जन्मदिन लक्सर गोवर्धनपुर रोड स्थित शेखपुरी दीप फार्म हाउस में मनाएंगे। जिसमें देशभर से साधु संत तथा अन्य धर्मगुरु मौजूद रहेंगे।

लक्सर स्थित होटल दीप में पत्रकारों से पत्रकार वार्ता के दौरान अवतार सिंह भडाना ने कहा कि उनका उत्तराखंड में विशेष लगाव रहा है। हमेशा वहां की जनता के साथ खड़े होने का प्रयास किया है। चाहे वह चमोली की आपदा हो या सिल्कयारी गुफा में फंसे मजदूरों की मदद करना। उन्होंने कहा कि अब वह साधु संतों के आह्वान पर अपना 54 व जन्मदिन देवभूमि में मनाएंगे। बताया कि कार्यक्रम में बाबा रामदेव जगद्गुरु शंकराचार्य सहित कई अखाड़ों के महामंडलेश्वर सहित देश के प्रमुख संत धर्मगुरु समेत अन्य प्रदेशों से राजनीतिक तथा उद्योगपति एवं अन्य लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में मनोरंजन के रूप में हरियाणा के मशहूर सिंगर रोहित सरदाना अपनी टीम के साथ बेहतरीन प्रस्तुति देंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version