Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: network7ukup
प्रदेश में अवैध कब्जों को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में नदी, नालों और जंगलात की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों के विरोध में प्रदर्शन किया साथ ही प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन पत्र भी प्रेषित किया। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ अध्यक्ष योगेश ईस्टवाल ने कहा कि देहरादून में नदी, नालों, जंगलात और राजस्व विभाग की जमीनों पर अवैध कब्जे किए जा रहे है, किंतु अधिकारियों की मिली भगत के कारण इन अवैध कब्जे धारकों पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की जिला अध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि यदि सरकार अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त…
लक्सर। क्षेत्र के समाजसेवी लोकेश कुमार उर्फ राकेश कुमार ने मानवता की सेवा का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है जो युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। वर्ष 2006 से अब तक लगातार रक्तदान करते आ रहे लोकेश हर जरूरतमंद के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं। लोकेश का कहना है कि रक्तदान महादान है और यदि हमारे रक्त से किसी को नई जिंदगी मिलती है तो इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं हो सकता। चाहे रात का समय हो, दूर का अस्पताल हो या फिर कोई अनजान मरीज — लोकेश बिना किसी हिचकिचाहट के हर वक्त रक्तदान के लिए तैयार रहते…
लक्सर। क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कला गांव के 58 वर्षीय विनोद धीमान भारतीय सेना में अरुणाचल प्रदेश के सुभाश्री जिले के लिमखीम हेडक्वार्टर में सेवारत थे। वहीं पर बीती रविवार को ह्रदयगति रुकने से उनका निधन हो गया था, जिनका तिरंगे में लिपटा हुआ पार्थिव शरीर देर रात उनके निवास पहुंचा। जहां अंतिम दर्शन करने आए लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सुबह बालावाली गंगा के घाट पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनको सलामी देने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।
सिडकुल पुलिस द्वारा असामजिक तत्वों व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले कुल 24 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की है व 15 वाहनों को सीज किया गया है। हरिद्वार एसएसपी के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों व होटल, ढाबो आदि में शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले व्यक्तियों के विरूद्द लगातार कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा अलग अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों/शराब की दुकानों व सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले 24 व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है साथ ही इनसे छह हजार रुपए का अर्थदंड भी वसूल किया गया है।इसके अलावा इन सभी…
महिन्द्रा ट्रैक्टर कंपनी द्वारा लक्सर स्थित धीमान ट्रैक्टर्स पर हुआ मैकेनिक मीट का आयोजन।
महिन्द्रा एंड महिंद्रा कंपनी के द्वारा लक्सर स्थित धीमान ट्रैक्टर्स पर एक मैकेनिक मीट का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में ट्रैक्टर मैकेनिकों ने भाग लिया।महिन्द्रा के सीसीएम सुनील जांगड़ा ने बताया लक्सर में कंपनी के अथॉराइज्ड सर्विस सेंटर “धीमान ट्रैक्टर्स” पर क्षेत्र के ट्रैक्टर मैकेनिकों को कंपनी द्वारा दी जा रही सुविधाओं ओर स्पेयर पार्ट्स व ट्रैक्टर पर मिलने वाली आकर्षक छूट के बारे में बताया गया। साथ ही उन्होंने बताया के सभी ट्रैक्टर मैकेनिकों के लिए महिंद्रा ट्रैक्टर द्वारा नागपुर प्लांट में एक विशेष ट्रेनिंग का भी अवसर दिया जा रहा है जिसके लिए कुछ…
एक लाख की सुपारी लेकर किया हमला , दो बदमाश दबोचे, तमंचा बरामद पुरानी रंजिश के चलते राजा ने नक़ाबपोश बदमाशों से कराया था सलमान पर हमला बीती 21/08/25 को थाना क्षेत्रांतर्गत नारसन खुर्द के पास एक मोटर साइकिल सवार दंपति पर दो नकाबपोश बदमाशों ने बलकटी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसके संबंध मे मंगलौर कोतवाली में मुकदमा भी पंजीकृत किया गया था। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा गहनता के साथ कई सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इस घटना में शामिल अभियुक्त समीर व नौमान को तमंचे के साथ दबोचा गया। पूछताछ में दोनों…
खानपुर विधानसभा के कुड़ी भगवानपुर गांव स्थित गुरुद्वारे में बड़ा ही भावुक क्षण देखने को मिला। खानपुर के विधायक उमेश कुमार पंजाब में बाढ पीड़ितों के लिए गांव गांव जाकर राशन-अनाज और अन्य सुविधाएं जुटा रहे थे, के तभी एक चौथी क्लास में पढ़ने वाली सहदीप कौर विधायक उमेश कुमार के पास आई और उसने अपनी गुल्लक विधायक को सौंप दी , अपनी इस गुल्लक में सहदीप पिछले तीन साल से पैसे इक्कठा कर रही थी,इन पैसों से वो अपने लिए एक छोटी साइकिल खरीदना चाहती थी। सहदीप कौर की भावनाएं देखकर विधायक खानपुर भावुक हो उठे और रो पड़े।
हरिद्वार। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। यहां मनसा देवी पहाड़ी का हिस्सा ढह गया। इसके कारण भीमगोड़ा रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है. इसके साथ ही हरिद्वार देहरादून रेलवे मार्ग बंद गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया है कि भीमगोड़ा काली मंदिर के समीप पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण रेलवे लाइन बाधित हो गई है सूचना प्राप्त होते ही आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई है, बाधित हुए रेलवे लाइन से मलबा हटाने का कार्य…
पारिवारिक स्थिति व घर वालों की डांट के कारण डिप्रेशन में था युवक, छत की टीन को फाड़कर पुलिस टीम पहुंची घर के अंदर, पुलिस द्वारा युवक को चौकी में लाकर की गई काउंसलिंग ताक़ि भविष्य में ना उठाया ऐसा क़दम, हरिद्वार। बीती 05.09.2025 को देर शाम पुलिस कंट्रोल रूम के 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि चंडी घाट बस्ती में एक युवक फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही चौकी चंडी घाट पर नियुक्त थाना श्यामपुर के कान्स० विनीत एवं कान्स० तेजेन्द्र तत्काल मौके पर पहुंचे। एक पुलिस कर्मी द्वारा युवक को अपनी बातों…
यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा के ड्रोन के ज़रिए दहशत फैलाने वालों पर गैंगस्टर एक्ट लागू किया जाएगा और ज़रूरत पड़ने पर राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून (NSA) भी लगाया जाएगा। सीएम ने कहा, “बिना अनुमति के ड्रोन चलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और उल्लंघन करने वालों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख सचिव और DGP को हर ज़िले में ड्रोन संचालन की समीक्षा कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।”