Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: network7ukup
भारतीय किसान यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी के खिलाफ बड़ी साजिश रचने का आरोप, ग्रामीणों ने खनन माफियाओं के खिलाफ प्रशासन से की शिकायत।
लक्सर तहसील क्षेत्र के ग्राम नेहंन्दपुर सुठारी में अवैध खनन को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामवासियों ने प्रशासन को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के सामाजिक कार्यकर्ता और भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिला मीडिया प्रभारी फैजान के खिलाफ कुछ खनन माफिया साजिश रच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि फैजान लंबे समय से क्षेत्र में अवैध खनन और जनसमस्याओं के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं।ग्रामवासियों के अनुसार, बाणगंगा नदी में लगातार अवैध खनन किया जा रहा है, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है और नदी के प्राकृतिक स्वरूप को भी…
भराड़ीसैंण/गैरसैंण। उत्तराखंड सरकार के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से लक्सर के विधायक मोहम्मद शहजाद ने में शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान लक्सर क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर मंत्री जी के समक्ष कई प्रस्ताव रखे गए।बैठक में विशेष रूप से नगर पंचायत सुल्तानपुर स्थित राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल को हाई स्कूल में उच्चीकृत करने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर मंत्री धन सिंह रावत ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिए।साथ ही डीएलएड…
लक्सर में बना फ्लाईओवर अब लोगों के लिए राहत नहीं बल्कि खतरे की वजह बनता जा रहा है। लक्सर का यह फ्लाईओवर इन दिनों हादसों का ‘डेथ ट्रैप’ बनता दिखाई दे रहा है। फ्लाईओवर की सड़क कई जगह से बुरी तरह टूट चुकी है और बीच सड़क से लोहे के सरिए तक बाहर निकल आये है, जो हर वक्त किसी बड़े हादसे को दावत दे रहे है।स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि रोजाना सैकड़ों वाहन इस फ्लाईओवर से गुजरते हैं, लेकिन टूटी सड़क और निकले सरियों की वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़…
खानपुर में बनेगा पॉलीटेक्निक और दल्लावाला से रुड़की तक बस सेवा जल्द होगी शुरू – उमेश कुमार विधायक
खानपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।विधायक उमेश कुमार की मांग पर मुख्यमंत्री द्वारा खानपुर में पॉलीटेक्निक की स्थापना और दल्लावाला से रुड़की तक बस सेवा शुरू करने के आदेश पारित कर दिए गए हैं। इस महत्वपूर्ण निर्णय से क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे, वहीं दल्लावाला से रुड़की तक बस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा भी मिलेगी। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के विकास की दिशा में…
महर्षि भगीरथ की प्रतिमा के समीप बने शौचालय को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
महर्षि भगीरथ की प्रतिमा के समीप बने शौचालय को हटाने की मांग को लेकर लक्सर में विरोध प्रदर्शन किया गया साथ ही प्रशासन को एक ज्ञापन पत्र भी सौंपा गया।लक्सर बस अड्डे के समीप स्थापित महर्षि भगीरथ जी की प्रतिमा के ठीक पास बने सार्वजनिक शौचालय को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को लक्सर विकास समिति और सैनी समाज के लोगों ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल तहसील पहुंचा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र दास शर्मा को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि महर्षि भगीरथ भारतीय संस्कृति, सनातन…
लक्सर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेहंदपुर–सुठारी–बीक्कमपुर–बाखरपुर चौराहा से लेकर नेहंदपुर स्थित पीर वाली पुलिया तक जर्जर मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग तेज हो गई है।समाजसेवी फैजान अंसारी ने लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद को ज्ञापन सौंपकर सड़क की दयनीय स्थिति से अवगत कराया।ज्ञापन में बताया गया कि उक्त सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जिससे आमजन, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, किसानों एवं मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग लगभग 10 से 15 गांवों को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग है, लेकिन वर्तमान स्थिति दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है।फैजान अंसारी ने कहा…
विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन को सरल और बेहतर बनाने का माध्यम है – शहजाद विधायक
लक्सर के विधायक मोहम्मद शहजाद ने सुल्तानपुर स्थित द जीनियस स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, रोबोटिक्स और डिजिटल तकनीक से जुड़े आकर्षक प्रोजेक्ट्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।विधायक शहजाद ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन को सरल और बेहतर बनाने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुसंधान के क्षेत्र में आगे…
“नेटवर्क 7 की खबर का असर हुआ है, जलभराव की समस्या पर नगर पालिका चेयरमैन ने संज्ञान भी लिया है।” लक्सर में हरिद्वार रोड स्थित इंडियन बैंक के सामने लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई थी। सड़क पर जमा गंदे पानी से राहगीरों, दुकानदारों और बैंक आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस मुद्दे को Network 7 ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद नगर पालिका चेयरमैन संजीव कुमार नीटू ने मामले का संज्ञान लिया।Network 7 से मोबाइल पर हुई बातचीत में चेयरमैन ने बताया कि उन्होंने हरिद्वार रोड का निरीक्षण किया है।…
लक्सर क्षेत्र के सीधडू रेलवे फाटक के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बीती 24 फरवरी को पुलिस कंट्रोल रूम को सीधडू रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति के ट्रेन से कटने (रन ओवर) की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।घटनास्थल पर खंभा नंबर 4/24 और 4/25 के बीच एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान के प्रयास किए गए।ग्रामीणों और परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त सुमित (उम्र 23 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय कालू राम, निवासी ग्राम सीधडू,…
Network_7 के द्वारा लक्सर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक सर्वे किया गया था जिसने सचिन अग्रवाल को यहाँ के लोगो ने अधिक पसंद किया है। हमने लोगों से पूछा था के इस बार लक्सर क्षेत्र को नए नेतृत्व की जरूरत है या किसी अनुभव वाले को प्राथमिकता मिलनी चाहिए लक्सर विधानसभा की राजनीति में एक नया नाम तेजी से उभर कर सामने आ रहा है।Network 7 द्वारा कराए गए ऑनलाइन सर्वे में लक्सर की जनता ने जिस चेहरे को सबसे अधिक पसंद किया, वह नाम है — सचिन अग्रवाल।जी हां, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किए गए इस सर्वे में बड़ी संख्या…