Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: network7ukup
लक्सर विकास समिति द्वारा आज लक्सर क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सोनिया आनंद रावत ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके पश्चात समिति पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में डॉ. रावत ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और उनके सशक्तिकरण के लिए शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं समान अवसर अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने…
लक्सर विधानसभा क्षेत्र के बसेड़ी गांव में देर रात खास माहौल देखने को मिला…जहां चंद्रशेखर आज़ाद उर्फ चंद्रशेखर रावण ईद मिलने के मौके पर पहुंचे…दरअसल, आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख ओर नगीना के सांसद चंद्रशेखर आज़ाद, इकराम हसन के बुलावे पर बसेड़ी गांव पहुंचे,जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और ईद की मुबारकबाद दी… इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ उमड़ी,लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और भाईचारे का संदेश दिया…बताया जा रहा है कि इकराम हसन लक्सर विधानसभा सीट से आज़ाद समाज पार्टी के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं,और चंद्रशेखर आज़ाद का यह…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल विस्तार में हरिद्वार विधायक मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की खबर के बाद लक्सर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। यह खबर मिलते ही लक्सर के मुख्य बाजार और ओवरब्रिज के नीचे भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए…ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ता झूमते नजर आए…एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया गया…और “जय श्री राम” व “भाजपा ज़िंदाबाद” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।स्थानीय नेताओं ने कहा कि मदन कौशिक लगातार पांच बार हरिद्वार से विधायक चुने गए हैं और पहले भी शिक्षा, सिंचाई और नगर विकास जैसे अहम…
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद लक्सर विधानसभा सीट से जुड़ी एक दिलचस्प राजनीतिक चर्चा क्षेत्र में जोर पकड़ती नजर आ रही है…कहा जा रहा है कि अगर संजय गुप्ता 2022 के विधानसभा चुनाव में लक्सर से विधायक बन जाते, तो आज प्रदेश की राजनीति में उनकी भूमिका कहीं अधिक बड़ी हो सकती थी… यहां तक कि उन्हें कैबिनेट मंत्री बनने का मौका भी मिल सकता था।दरअसल, संजय गुप्ता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच करीबी संबंध किसी से छिपे नहीं हैं… राजनीतिक गलियारों में भी इस मित्रता की चर्चा अक्सर होती रही है। लेकिन 2022 के चुनाव…
लक्सर के नंद वाटिका में हिन्दू नववर्ष अभिनंदन समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।इस भव्य आयोजन का नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ नेता सचिन अग्रवाल द्वारा किया गया।कार्यक्रम में जीवनदीप आश्रम रुड़की के पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।अपने संबोधन में स्वामी जी ने बताया कि हिन्दू नववर्ष की शुरुआत एक जनवरी से नहीं बल्कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती हैं।जिसका बहुत ही गहरा पौराणिक और धार्मिक महत्व है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की…
गंगा नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण को लेकर सियासत हुई तेज़, पूर्व मंत्री रविन्द्र आनन्द ने उठाए सवाल।
लक्सर क्षेत्र में गंगा नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण को लेकर अब सियासत तेज होती नजर आ रही है। पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने पुल निर्माण में हो रही देरी पर सरकार और संबंधित विभागों से कई गंभीर सवाल उठाए हैं।उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 569/2024 के तहत खसरा नंबर 291 के पास गंगा नदी पर पुल बनाने की घोषणा की गई थी। लोक निर्माण विभाग द्वारा इसका आंगनन भी तैयार किया गया और करीब 107 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। लेकिन घोषणा और बजट स्वीकृति के बावजूद अब…
खानपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है।विधायक उमेश कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खानपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव सौंपा। विधायक ने बताया इस स्टेडियम के निर्माण का उद्देश्य भविष्य में यहां Indian Premier League (आईपीएल) जैसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंटों का आयोजन कराना और क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई पहचान दिलाना है। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए सचिव खेल को निर्देशित किया कि इस परियोजना के संबंध में विस्तृत फिज़िबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए।विधायक उमेश कुमार ने बताया…
सदन में स्थानीय उद्योगों में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को 70% रोजगार देने की उठी मांग।
उत्तराखंड विधानसभा में आज स्थानीय युवाओं के हक की आवाज बुलंद हुई।खानपुर विधायक उमेश कुमार ने सदन के वेल में उतरकर स्थानीय उद्योगों में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को 70% रोजगार देने और न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने की मांग उठाई।इस दौरान उनके साथ विधायक सुमित हृदयेश, वीरेंद्र जाती और हरीश धामी भी मौजूद रहे।चारों विधायकों ने बैनर के माध्यम से सरकार का ध्यान इस महत्वपूर्ण मुद्दे की ओर आकर्षित किया।विधायकों का कहना है कि उत्तराखंड की धरती पर उद्योग लग रहे हैं, लेकिन यहां के युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा। ऐसे में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देना और न्यूनतम…
झबरेडा/रूड़की। विधानसभा झबरेड़ा क्षेत्र के ग्राम मगदूमपुर में लक्सर ब्लाक प्रमुख डॉ हर्ष कुमार दौलत ने बुजुर्गों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में डॉ हर्ष दौलत ने क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को नई गति देने और गांव के सर्वांगीण उत्थान का संकल्प लिया गया। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने डॉ हर्ष दौलत के साथ सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, रोजगार और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को खुलकर रखा। सभी ने एक स्वर में कहा कि डॉ हर्ष दौलत के साथ क्षेत्र की जनता का स्नेह,…
खानपुर विधानसभा के मिनी स्टेडियम की बदहाली अब बड़ा मुद्दा बनती जा रही है।खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए बना यह मिनी स्टेडियम आज खुद अव्यवस्थाओं का मैदान बन गया है।इसी मुद्दे को लेकर खानपुर विधायक Umesh Kumar ने विधानसभा में खेल मंत्री से सीधे सवाल दाग दिए। विधायक उमेश कुमार ने सदन में कहा कि जिस स्टेडियम को युवाओं के खेल और भविष्य को संवारने के लिए बनाया गया था, वहां आज बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं।मैदान की हालत खराब है, रखरखाव नहीं हो रहा और खिलाड़ी परेशान हैं।उन्होंने सरकार से पूछा कि आखिर करोड़ों रुपये खर्च होने…