लक्सर विकास समिति द्वारा आज लक्सर क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सोनिया आनंद रावत ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके पश्चात समिति पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में डॉ. रावत ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और उनके सशक्तिकरण के लिए शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं समान अवसर अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया।

यह आयोजन उत्सव पैलेस, हरिद्वार रोड, लक्सर में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं की उपस्थिति रही।
महिला सम्मान समारोह के आयोजन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें आशा कार्यकर्त्रियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की विशेष सहभागिता रही।
कार्यक्रम के आयोजक एवं लक्सर विकास समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह आनंद (पूर्व राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार) ने अपने संबोधन में कहा कि,
“महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उनका सम्मान ही एक सशक्त समाज की आधारशिला है। इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होते हैं।”
उन्होंने समिति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था क्षेत्र में विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक समरसता को निरंतर बढ़ावा देती रहेगी।
इस अवसर पर सम्मानित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए समिति का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में डॉ. अनिल कुमार, अर्जुन सिंह, अरविंद गर्ग, विलियम्स, आस मोहम्मद, बासित, साहब राजा, धर्मराज चौहान, भीम सिंह सैनी, कोमल, प्रीति, शबनम, नीलम, आस्था, पायल, माही, प्रवेश, राजबाला, कामिनी रानी, सविता बबली, कविता, मीनाक्षी, राधिका, चरण सिंह, बृजमोहन शर्मा, उमा भारती, राखी, रीता रानी सहित सैकड़ों महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया, जिसने सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण के संदेश को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।