लक्सर में बना फ्लाईओवर अब लोगों के लिए राहत नहीं बल्कि खतरे की वजह बनता जा रहा है।

लक्सर का यह फ्लाईओवर इन दिनों हादसों का ‘डेथ ट्रैप’ बनता दिखाई दे रहा है। फ्लाईओवर की सड़क कई जगह से बुरी तरह टूट चुकी है और बीच सड़क से लोहे के सरिए तक बाहर निकल आये है, जो हर वक्त किसी बड़े हादसे को दावत दे रहे है।
स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि रोजाना सैकड़ों वाहन इस फ्लाईओवर से गुजरते हैं, लेकिन टूटी सड़क और निकले सरियों की वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय यहां से गुजरना और भी ज्यादा खतरनाक हो जाता है।
लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद अभी तक मरम्मत का कोई ठोस काम नहीं हुआ है। अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार विभाग कब जागेगा और कब इस फ्लाईओवर की मरम्मत कर लोगों को इस खतरे से राहत मिलेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version