खानपुर विधायक उमेश कुमार की पत्नी सोनिया शर्मा द्वारा क्षेत्र की महिलाओं के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का अयोजन किया गया है। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं को एलईडी बल्ब बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है।
खानपुर विधायक की पत्नी और पहाड़ परिवर्तन समिति की संयोजिका सोनिया शर्मा ने बताया के पहाड़ परिवर्तन समिति के सौजन्य से इस स्वरोजगार प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसका प्रशिक्षण पूरा होने पर महिलाएं अपना खुद का रोजगार कर सकेंगी।
उन्होंने बताया के बीस बीस महिलाओं के दो बैच बनाए गए है। जिनको एलईडी बल्ब बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version