लक्सर। व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी जगदेव सिंह को समर्थन दिया है।

उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की रीति नीतियां सही नहीं है, भाजपा के लोग सत्ता के नशे में चूर है, जनहित से जुड़े मुद्दे की इन को कोई परवाह नहीं है।

उन्होंने कहा लक्सर में मुद्दे तो कई है लेकिन इस समय सबसे अहम मुद्दा रेल का है , लक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज की एक बड़ी समस्या है।उन्होंने बताया के जगदेव सिंह ने व्यापार मंडल से वायदा किया है की चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले लक्सर की ट्रेनों के स्टॉपेज लिए और अंडरपास के लिए जो मांगे उठ रही रही है उनको पूरा कराएंगे और लक्सर को एक आदर्श नगर पालिका बनाएंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version