लक्सर। उत्तराखंड पी.सी.एस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर कार्य अधिकारी, जिला पंचायत के पद पर चयनित होने पर ग्राम निरंजनपुर निवासी अमित कुमार अग्रवाल के सुपुत्र अभिषेक अग्रवाल को लक्सर के विधायक मोहम्मद शहजाद ने शुभकामनाएं दी हैं।
विधायक मोहम्मद शहजाद ने कहा कि अभिषेक अग्रवाल की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर हासिल की गई यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
विधायक ने अभिषेक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करते हुए समाज और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने भी अभिषेक अग्रवाल को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने पीसीएस अधिकारी बनने पर अभिषेक अग्रवाल को दी बधाई
इन्हे भी पढ़े
Add A Comment
