Close Menu
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुड़की
    • लक्सर
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • समाजसेवा
  • आस्था
  • वायरल वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

दोस्त ही निकला कातिल, सन्नी हत्याकांड का हुआ खुलासा।

February 2, 2026

सोनिया शर्मा ने मखियाली कलां में रविदास जयंती शोभायात्रा का किया शुभारंभ

February 2, 2026

17 घंटे में 41 गांवों के रविदास मंदिरों के दर्शन कर खानपुर विधायक उमेश कुमार ने बनाया रिकॉर्ड।

February 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Network7UkUp
SUBSCRIBE
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुड़की
    • लक्सर
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • समाजसेवा
  • आस्था
  • वायरल वीडियो
Network7UkUp
Home»Blog»आपदा प्रभावित किसानों एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं के बिजली बिलो को माफ करें सरकार – रविन्द्र आनन्द पूर्व राज्य मंत्री
Blog

आपदा प्रभावित किसानों एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं के बिजली बिलो को माफ करें सरकार – रविन्द्र आनन्द पूर्व राज्य मंत्री

network7ukupBy network7ukupJanuary 13, 20260 Views
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लक्सर। राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने नगर के एक होटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जिसमें उन्होंने किसानों एवं ग्रामीणों के बकाया बिजली के बिलों को माफ किए जाने को लेकर सरकार से गुहार लगाई।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष अतिवृष्टि एवं बाढ़ जैसी स्थिति में किसानों का बहुत नुकसान हुआ है और प्रदेश सरकार ने उनकी कोई सुध नहीं ली है उन्होंने प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि किसानों और ग्रामीणों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सरकार से आपदा प्रभावित किसानों एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं के बिजली बिल तत्काल माफ करने की कड़ी मांग की।

रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि इस वर्ष पूरे उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं ने भारी तबाही मचाई है। किसानों की फसलें नष्ट हो गईं, पशुधन प्रभावित हुआ और ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो चुकी है। ऐसी परिस्थिति में गरीब जनता से बिजली बिल वसूली करना अमानवीय और जनविरोधी रवैया है।

उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा:

“उत्तराखंड एक ऊर्जा प्रदेश है, जहां देश के लिए भारी मात्रा में बिजली का उत्पादन होता है। जब प्रदेश बिजली पैदा कर सकता है, तो अपने ही किसानों और ग्रामीणों को राहत देना सरकार के लिए कोई मुश्किल काम नहीं होना चाहिए। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार जनता पर बोझ डालने में जुटी है।”

आपदा प्रभावित क्षेत्रों के किसानों और ग्रामीणों के बिजली बिलों में विशेष छूट दी जाए। साथ ही गंगा नदी से लगे गांव जिसमें लक्सर और खानपुर के सभी क्षेत्र अत्यधिक जलविष्टि एवं बाढ़ के कारण बरसात के दिनों में एवं फसल तैयार होने पर डूबे रहे उन सभी किसानों एवं ग्रामीणों के बिल माफ होने चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार बड़े उद्योगपतियों को राहत देती है, लेकिन अन्नदाता और गांव के गरीब परिवारों की कोई सुध नहीं लेती। यह साफ दर्शाता है कि वर्तमान सरकार की नीतियां जनता विरोधी हैं।

रविंद्र सिंह आनंद ने सरकार से मांग की:

आपदा प्रभावित सभी किसानों और ग्रामीणों के बिजली बिल तत्काल प्रभाव से माफ किए जाएं।

पुराने बकाया बिलों पर पूर्ण छूट दी जाए।

भविष्य में आपदा की स्थिति में स्वतः राहत व्यवस्था लागू की जाए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो जनता के साथ मिलकर सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
network7ukup

इन्हे भी पढ़े

दोस्त ही निकला कातिल, सन्नी हत्याकांड का हुआ खुलासा।

February 2, 2026

सोनिया शर्मा ने मखियाली कलां में रविदास जयंती शोभायात्रा का किया शुभारंभ

February 2, 2026

17 घंटे में 41 गांवों के रविदास मंदिरों के दर्शन कर खानपुर विधायक उमेश कुमार ने बनाया रिकॉर्ड।

February 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Demo
Don't Miss
Blog 0 Views

दोस्त ही निकला कातिल, सन्नी हत्याकांड का हुआ खुलासा।

लक्सर क्षेत्र में युवक सन्नी हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है।हरिद्वार पुलिस…

सोनिया शर्मा ने मखियाली कलां में रविदास जयंती शोभायात्रा का किया शुभारंभ

February 2, 2026

17 घंटे में 41 गांवों के रविदास मंदिरों के दर्शन कर खानपुर विधायक उमेश कुमार ने बनाया रिकॉर्ड।

February 2, 2026

सोनिया शर्मा ने संत शिरोमणि रविदास जयंती के पावन अवसर पर रविदास मंदिरों में टेका माथा

February 1, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Picks

दोस्त ही निकला कातिल, सन्नी हत्याकांड का हुआ खुलासा।

February 2, 2026

सोनिया शर्मा ने मखियाली कलां में रविदास जयंती शोभायात्रा का किया शुभारंभ

February 2, 2026

17 घंटे में 41 गांवों के रविदास मंदिरों के दर्शन कर खानपुर विधायक उमेश कुमार ने बनाया रिकॉर्ड।

February 2, 2026

सोनिया शर्मा ने संत शिरोमणि रविदास जयंती के पावन अवसर पर रविदास मंदिरों में टेका माथा

February 1, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
हमारे बारे में:-

www.network7ukup.in   उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों को आसान भाषा में महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हम किसी भी राजनीतिक, धार्मिक और व्यक्ति विशेष की विचारधारा का समर्थन नहीं करते है , हमारा उद्देश्य सिर्फ निष्पक्ष और सच्ची खबरें को अपने पाठको तक पहुंचाना है .

Email Us: iteshdhimanetv@gmail.com

Contact: +91 9719408265

© 2026 network7ukup.in. All rights reserved.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Go to mobile version