Watch Now

हरिद्वार। लक्सर में अकबरपुर उद के राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को कक्षा 9 वीं की 31 छात्राओं को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिभा सैनी द्वारा साइकिल वितरण की गई, अब दूसरे गाँव से विधालय आने वाली छात्राओं को समय से स्कूल आने में आसानी होगी।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिभा सैनी ने बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बालिकाओं को साइकिल वितरण करने के लिए 2850 रुपए प्रति छात्रा धनराशी उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना के अंतर्गत आज राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर में कक्षा 9 वीं की 31 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई है।

विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रही कक्षा 9 वीं की छात्रा विशु ने कि वह अपने गाँव नगला खिताब से रोज पैदल अकबरपुर ऊद पढ़ने आती है अब साइकिल मिलने से उनका रोज स्कूल आने का समय बचेगा व आने वाली गर्मी से भी राहत मिलेगी।

Share.

इतेश धीमान एक पुराने और अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास लगभग 20 साल का पत्रकारिता के क्षेत्र में अनुभव है। सत्य का पता लगाने के लिए अटूट समर्पण के साथ, इन्होंने अपराध और राजनीति के क्षेत्रों में पत्रकारिता की और कई मुद्दों पर भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया और सत्ता में बैठे लोगों को जिम्मेदार ठहराने का संदेश दिया है। वे वर्तमान स्थिति को चुनौती देते रहते हैं और पारदर्शिता और न्याय के लिए आवाज़ उठाते रहते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version