लक्सर नगरपालिका चुनाव के लिए सभी प्रत्याशी अपनी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव बालेश्वर सिंह ने बताया के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शुक्रवार को लक्सर में कांग्रेस के प्रत्याशी जगदेव सिंह के लिए प्रचार करेंगे।
उन्होंने बताया के नगर ने पिछली दो योजनाओं से भाजपा के अध्यक्ष रहे है लेकिन विकास के नाम पर इनका स्कोर शून्य रहा है, इसीलिए लक्सर की जनता का भारतीय जनता पार्टी से मोह भंग हो गया है। उन्होंने बताया के भाजपा के लोग सिर्फ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम पर वोट मांग रहे है। ये लोग यहां की भोली भाली जनता को बरगलाने का काम कर रहे है।लक्सर नगरपालिका में पिछले दस सालों में भाजपा के लोगों ने जमकर सरकारी धन की बंदर बाट किया है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा लक्सर की जनता सब जान चुकी है। लक्सर की जनता ने अबकी बार सता पलटने का मन बना लिया है। उन्होंने बताया के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शुक्रवार को लक्सर में कांग्रेस के प्रत्याशी बाबू जगदेव सिंह जग्गी के लिए प्रचार करने आ रहे है।
