लक्सर विधानसभा क्षेत्र के बसेड़ी गांव में देर रात खास माहौल देखने को मिला…
जहां चंद्रशेखर आज़ाद उर्फ चंद्रशेखर रावण ईद मिलने के मौके पर पहुंचे…
दरअसल, आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख ओर नगीना के सांसद चंद्रशेखर आज़ाद, इकराम हसन के बुलावे पर बसेड़ी गांव पहुंचे,
जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और ईद की मुबारकबाद दी…

इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ उमड़ी,
लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और भाईचारे का संदेश दिया…
बताया जा रहा है कि इकराम हसन लक्सर विधानसभा सीट से आज़ाद समाज पार्टी के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं,
और चंद्रशेखर आज़ाद का यह दौरा राजनीतिक रूप से भी काफी अहम माना जा रहा है…
ईद के इस मौके पर जहां एक तरफ त्योहार की खुशियां नजर आईं,
वहीं दूसरी ओर सियासी सरगर्मियां भी तेज होती दिखाई दीं…