भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लक्सर नगर के हरिद्वार रोड क्षेत्र में लोगो से मुलाकात कर अपने प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए वोट मांगे।
लोकसभा चुनाव इस समय जोरो पर है। हरिद्वार सीट से भाजपा से त्रिवेंद्र सिंह रावत कांग्रेस से वीरेंद्र सिंह रावत, बसपा से मौलाना जमील कासमी और निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार मैदान में है।
इसी के चलते सभी पार्टियां अपने अपने अपने प्रत्याशी कों जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।
इसी क्रम में लक्सर नगर के हरिद्वार रोड क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लोगो से मुलाकात कर अपने प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए वोट मांगे।
बूथ अध्यक्ष दीपक सरवालिया ने बताया के भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस समय जी जान से पार्टी की सेवा में लगा हुआ है। उन्होंने बताया के उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा बहुमत से जीत रही है।
जनसंपर्क के दौरान बूथ अध्यक्ष दीपक सरवालिया के अलावा अर्जुन शर्मा, मनीष गोयल, सुरेश धीमान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
