बुद्ध पार्क में महिला मोर्चा का विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में आज भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिला अध्यक्ष कंचन उप्रेती के नेतृत्व में विपक्षियों के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लेकर विरोध प्रदर्शन किया और विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, रश्मि रस्तौगी, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, विजयलक्ष्मी, कल्पना बोरा, जिला महामंत्री आभा गोस्वामी, राशि जैन, पूनम जोशी, सीमा बत्रा, गरिमा मिश्रा, शांति भट्ट, बबीता चंदौली सहित मुख्यानी मंडल अध्यक्ष और काठगोदाम मंडल अध्यक्ष बसंती मेहरा मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने विपक्ष की नीतियों और बयानों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जनता अब विपक्ष की राजनीति को समझ चुकी है। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने एकजुटता का संदेश देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किए और संगठन के समर्थन में एकजुटता दिखाई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
भाजपा महिला मोर्चा का विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध
इन्हे भी पढ़े
Add A Comment
