लक्सर नगरपालिका के वार्ड नंबर 11 केशव नगर से बिमलेश देवी भी चुनावी मैदान में है। वे एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगी।

“पहले की है देश की सेवा,
अब करेंगे लक्सर की सेवा”

इस स्लोगन के साथ विमलेश देवी ने चुनाव की शुरुआत की है। इनके पति रिटायर्ड फौजी रामकुमार तोमर ने बताया के उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में लगाया है और अब फौज से रिटायरमेंट के बाद वे लक्सर के लोगो की सेवा करना चाहते है। उन्होंने बताया के हमारे वार्ड नंबर 11 में स्ट्रीट लाइट की कमी, जलभराव, गंदगी, टूटूफूटी नालीयां, क्षतिग्रस्त सड़के आदि दुनिया भर की समस्याएं है। हमारे वार्ड को विकास का अभाव वाला वार्ड भी कहा जा सकता है। हमारा वार्ड महिला के लिए आरक्षित होने के कारण मेरी पत्नी बिमलेश देवी चुनावी मैदान में है। यदि जनता ने हमे अपना भरपूर आशीर्वाद दिया तो हम अपने वार्ड नंबर 11 केशव नगर का चहुमुखी विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

बिमलेश देवी ने बताया के वे एक ग्रहणी होने साथ साथ वे क्षेत्र में समाजसेविका के रूप में भी कार्य करती है, उन्होंने कहा के यदि जनता मुझ पर विश्वास जताती है तो मैं भी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी, साथ ही उन्होंने जनता से वोट की अपील भी की है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version