Watch Now


लक्सर। रोडवेज बस स्टैंड के समीप स्थापित महाराजा भगीरथ जी की मूर्ति के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर पालिका परिषद में बुलाई गई बोर्ड बैठक उस समय विवादों में आ गई, जब कोरम पूरा न होने के कारण बैठक स्थगित करनी पड़ी। बैठक में सभासदों की अनुपस्थिति से नाराज खानपुर विधायक उमेश कुमार का गुस्सा खुलकर सामने आया।
बैठक स्थगित होने के बाद विधायक उमेश कुमार ने नाराजगी जताते हुए एजेंडा पत्र फाड़ दिया और कहा कि कुछ लोग राजनीतिक दुर्भावना के चलते महाराजा भगीरथ जी जैसे महान पुरुष के सम्मान से जुड़े कार्यों में भी बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं।

https://network7ukup.in/wp-content/uploads/2026/06/1003106175.mp4


उमेश कुमार ने दो टूक कहा कि वह अपने निजी खर्च से महाराजा भगीरथ जी की मूर्ति का भव्य सौंदर्यीकरण कराएंगे और इसके लिए किसी की राजनीति या विरोध उन्हें रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा, “अगर नगर पालिका एनओसी नहीं देती तो क्या विकास रुक जाएगा? महाराजा भगीरथ जी की मूर्ति का सौंदर्यीकरण होकर रहेगा। जिस किसी में हिम्मत है, वह मुझे रोककर दिखाए।”
विधायक ने सभासदों की अनुपस्थिति पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का इस महत्वपूर्ण बैठक से दूर रहना उनकी कार्यशैली और जनभावनाओं के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग विकास और जनहित के मुद्दों पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
उमेश कुमार ने स्पष्ट किया कि महाराजा भगीरथ जी करोड़ों लोगों की आस्था और सम्मान के प्रतीक हैं और उनके सम्मान से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण का कार्य हर हाल में पूरा कराया जाएगा, चाहे इसके लिए उन्हें किसी भी स्तर तक संघर्ष क्यों न करना पड़

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version