लक्सर में कांग्रेस पार्टी के लोगो ने बालावाली चोक से लेकर तहसील परिसर तक कार्यकर्ताओं के साथ किसान सम्मान यात्रा निकाली और अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर गन्ने का मूल्य घोषित करने की मांग की।इस किसान सम्मान यात्रा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की मौजूदा सरकार किसान विरोधी सरकार है ,सरकार अभी तक 2023-24 के पेराई सत्र का गन्ना मूल्य घोषित न करके किसानों का शोषण कर रही है, किसानों के साथ धोखा किया जा रहा…
Author: network7ukup
लक्सर (फरमान खान)लक्सर नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका लक्सर के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पदों पर चुनाव रोचक होने की उम्मीद है। अपनी दावेदारी पेश करने वाले संभावित दावेदारों के नाम प्रकाश में आ रहे हैं उसके मद्देनजर कोई किसी से कम भी नजर नहीं आ रहा है। सबके पास अपने-अपने चुनाव जिताऊ समीकरण हैं, जिनके आधार पर चुनावी मैदान में अपनी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं।वर्तमान स्थिति को देखकर इस बार के चुनाव को नगर में आईपीएल ट्राफी की तरह देखा जा रहा है, इसमें कोई भी टीम अप्रत्याशित तरीके से अच्छा प्रदर्शन कर सकती है और नगर…
लक्सर/रुड़की/कलियर (फरमान खान) एकाएक बढ़ती ठंड से कलियर शरीफ,रुड़की रेलवे स्टेशन व बस स्टैण्ड और सड़क के किनारे ठिठुर रहे गरीब असहायों के बीच समाजसेवी शाहिद पूर्व नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा लंढौरा और भाजपा वॉर्ड नंबर 8 से सभासद पद के भावी उम्मीदवार तथा लक्सर कोतवाली के हेड कांस्टेबल रियाज अली व पंचम प्रकाश आदि ने कंबल वितरण किया। बुधवार की रात कलियर शरीफ, रुड़की रेलवे स्टेशन ,बस स्टैंड तथा मंदिर के बाहर कंपकंपा देने वाली ठंड की रात में असहायों के बीच कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम है। रात के अंधेरे में जब सारा जहां ठंड से अपने…
सहारनपुर (एसडी गौतम) अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन के तत्वाधान में स्टार पेपर मिल रोड स्थित आश्रम पर सत्संग व एक सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। सतसंग का शुभारंभ संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज के श्री चरणों में आरती वंदना से किया गया।सत्संग में प्रवचन करते हुए आश्रम प्रबंधक महात्मा श्री नत्था दास जी महाराज ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु चरणों में सच्चे मन से आस्था रखने वाले अनुयायियों की सतगुरु जी हर मनोकामनाएं पूरी करते हैं। संगत को निहाल करते हैं उन्होंने कहा कि…
पत्रकारों में एकता जरूरी, भगवान राम सबके आराध्य निमंत्रण पत्र भेजने वाले कौन? उमेश कुमार पत्रकारसहारनपुर (एसडी गौतम) उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक बने वरिष्ट पत्रकार उमेश शर्मा ने कहा कि जिस दिन पत्रकारों में एकता आ जाएगी और चौथे स्तम्भ को चौथे स्तम्भ के रूप में मजबूत कर लेंगे, उस दिन पत्रकारिता हिंदुस्तान का सबसे मजबूत स्तम्भ होगी।उमेश शर्मा आज यहां चकरौता रोड स्थित डिस्ट्रिक्ट प्रैस क्लब के मुख्य संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार जावेद साबरी के आवास पर आयोजित अपने सम्मान कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। विधायक उमेश शर्मा का डिस्ट्रिक्ट प्रैस क्लब से जुड़े…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यमंत्री सेवक सदन में 15 महार रेजिमेंट के 54 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में रेजिमेंट के पूर्व सैन्य अधिकारियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बचपन में पिताजी से महार रेजिमेंट के वीर सैनिकों की शौर्य गाथाओं के बारे में सुनकर उनके मन में उत्साह और उमंग की भावना पैदा होने लगती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बचपन सेना के साथ बीतने के कारण उन्होंने जीवन में अनुशासन फौज से ही सीखा है। आपसी सद्भाव व सम्मान व…
लक्सर (फरमान खान) बहुजन समाज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर लक्सर विधान सभा क्षेत्र कमेटी को गठित किया गया है।बसपा के लक्सर कार्यालय पर आयोजित बैठक में बसपा के प्रदेश महासचिव ने जानकारी देते हुए बताया के लक्सर विधानसभा क्षेत्र की नई कार्यकारिणी गठन कर दिया गया है।जिसमे सलीम अहमद मोहर सिंह मांगेराम निशान सिंह,व सलिम अहमद को लक्सर विधानसभा का प्रभारी तथा विधानसभा अध्यक्ष विकास कुमार, उपाध्यक्ष पवन प्रधान व वेदपाल, कोषाध्यक्ष चौधरी जितेन्द्र , व श्याम कुमार, को सचिव बनाया गया है।
लक्सर (फरमान खान)हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज रायसी हरिद्वार के शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा जीवन में शिक्षा की उपादेयता विषय पर डॉ अटल बिहारी त्रिपाठी असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश द्वारा व्याख्यान देते हुए कहा कि शिक्षा हमारे व्यक्तिगत जीवन, करियर ,काम ,अध्ययन, जीवन शैली और यहां तक कि सामाज की उन्नति के लिए अति आवश्यक है । मानव जीवन के सभी लक्ष्यो को प्राप्त करने के लिए शिक्षा ही एक मात्र ऐसा साधन है जो मानव को आगे बढ़ने का सही तरीका जीवन में नई चीजें सीखने और कम समय के अंदर अधिक अनुभव करने जैसे बहुत सारे…
नागल (एसडी गौतम) कस्बे के रेलवे रोड़ स्थित जनता इंटर कॉलेज चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठवे दिन छात्रों ने विधालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा० राजकुमार ने उपस्थित स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि माहौल को स्वच्छ बनाने से बीमारियों का खात्मा होता है तथा क्षेत्र की सुंदरता बढ़ती है इसलिए सभी को अपने आस पास पर्यावरण को हरा भरा कर पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए वृक्षारोपण करने की बात कही। कार्यक्रम अधिकारी कल्पनाथ चौरसिया ने कहा कि पेड़ भूमि के आभूषण होते है…
नागल (एसडी गौतम) जिले की अग्रणी शिक्षण संस्था इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कोटा में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव उड़ान 2024 कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री जसवंत सैनी, महापौर डॉ० अजय सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, पूर्व मेयर संजीव वालिया, संस्था अध्यक्ष डॉ० एससी कुलश्रेष्ठ व निदेशक डॉ० अंजु वालिया द्वारा संयुक्त रूप से गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विचार रखते हुए राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने छात्रों द्वारा दी जारी प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों के अंदर सामाजिक में शारीरिक विकास का संचार होता है। मुख्य अतिथि…