लक्सर (फरमान खान)रिलैक्सो द्वारा परिवर्तन आदर्श विद्यालय परियोजना के अन्तर्गत अपनी सहयोगी सस्ंथा ममता एच.आई.एम.सी., प्लान इण्डिया एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का मुख्य उद्वेश्य बालिका शिक्षा को बढावा देना तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए समान अवसर प्रदान करना है।आज कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य अतिथि श्री गोपाल सिंह चौहान एवं तहसीलदार लक्सर श्री प्रताप सिंह चौहान की उपस्थिति में दो बालिकाओं को एवं दिन का उप जिलाधिकारी एवं दो बालिकाओं को तहसीलदार लक्सर का अस्थाई कार्यभार सौंपा गया जिसमें 01 बालिका रा.उ.मा. विद्यालय बालावाली से नाजीया एवं रा.उ.मा.…
Author: network7ukup
प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों और प्रतिष्ठानों में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रविवार को कैंची धाम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में “सांस्कृतिक उत्सव“ का शुभारंभ किया। उन्होंने कैंचीधाम और घोड़ाखाल मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर जन जन को इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। सर्वप्रथम उन्होंने कैंची धाम में श्री राम शिला की साफ सफाई कर पूजा अर्चना की। फिर कैंची धाम मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम भजन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। रामभक्ति में लीन होकर राम भजनों की स्तुति की।मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व कैंची…
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय में जल स्रोत एवं नदी पुनरोद्धार प्राधिकरण (SARRA ) की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड एक पर्वतीय प्रदेश होने के कारण मानसून सीजन के 3 महीनों में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली वर्षा का लगभग 90 प्रतिशत जल नदियों में बह जाने के कारण किसी भी प्रयोग में नहीं आ पाता और पर्वतीय क्षेत्रों में बाकी महीनों में पानी की कमी बनी रहती है।मुख्य सचिव ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा के जल को लाखों की संख्या में चेकडैम बनाकर…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद चम्पावत के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने वाले लोगों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े नौ साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनहित में बड़े निर्णय लिये गये हैं और समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई गई हैं। समाज के अन्तिम छोर के लोगों तक योजनाओं का पूरा लाभ मिले, इसके लिए लगातार प्रयास किये गये हैं। 15 नवंबर…
लक्सर में कांग्रेस पार्टी के लोगो ने बालावाली चोक से लेकर तहसील परिसर तक कार्यकर्ताओं के साथ किसान सम्मान यात्रा निकाली और अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर गन्ने का मूल्य घोषित करने की मांग की।इस किसान सम्मान यात्रा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की मौजूदा सरकार किसान विरोधी सरकार है ,सरकार अभी तक 2023-24 के पेराई सत्र का गन्ना मूल्य घोषित न करके किसानों का शोषण कर रही है, किसानों के साथ धोखा किया जा रहा…
लक्सर (फरमान खान)लक्सर नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका लक्सर के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पदों पर चुनाव रोचक होने की उम्मीद है। अपनी दावेदारी पेश करने वाले संभावित दावेदारों के नाम प्रकाश में आ रहे हैं उसके मद्देनजर कोई किसी से कम भी नजर नहीं आ रहा है। सबके पास अपने-अपने चुनाव जिताऊ समीकरण हैं, जिनके आधार पर चुनावी मैदान में अपनी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं।वर्तमान स्थिति को देखकर इस बार के चुनाव को नगर में आईपीएल ट्राफी की तरह देखा जा रहा है, इसमें कोई भी टीम अप्रत्याशित तरीके से अच्छा प्रदर्शन कर सकती है और नगर…
लक्सर/रुड़की/कलियर (फरमान खान) एकाएक बढ़ती ठंड से कलियर शरीफ,रुड़की रेलवे स्टेशन व बस स्टैण्ड और सड़क के किनारे ठिठुर रहे गरीब असहायों के बीच समाजसेवी शाहिद पूर्व नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा लंढौरा और भाजपा वॉर्ड नंबर 8 से सभासद पद के भावी उम्मीदवार तथा लक्सर कोतवाली के हेड कांस्टेबल रियाज अली व पंचम प्रकाश आदि ने कंबल वितरण किया। बुधवार की रात कलियर शरीफ, रुड़की रेलवे स्टेशन ,बस स्टैंड तथा मंदिर के बाहर कंपकंपा देने वाली ठंड की रात में असहायों के बीच कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम है। रात के अंधेरे में जब सारा जहां ठंड से अपने…
सहारनपुर (एसडी गौतम) अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन के तत्वाधान में स्टार पेपर मिल रोड स्थित आश्रम पर सत्संग व एक सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। सतसंग का शुभारंभ संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज के श्री चरणों में आरती वंदना से किया गया।सत्संग में प्रवचन करते हुए आश्रम प्रबंधक महात्मा श्री नत्था दास जी महाराज ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु चरणों में सच्चे मन से आस्था रखने वाले अनुयायियों की सतगुरु जी हर मनोकामनाएं पूरी करते हैं। संगत को निहाल करते हैं उन्होंने कहा कि…
पत्रकारों में एकता जरूरी, भगवान राम सबके आराध्य निमंत्रण पत्र भेजने वाले कौन? उमेश कुमार पत्रकारसहारनपुर (एसडी गौतम) उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक बने वरिष्ट पत्रकार उमेश शर्मा ने कहा कि जिस दिन पत्रकारों में एकता आ जाएगी और चौथे स्तम्भ को चौथे स्तम्भ के रूप में मजबूत कर लेंगे, उस दिन पत्रकारिता हिंदुस्तान का सबसे मजबूत स्तम्भ होगी।उमेश शर्मा आज यहां चकरौता रोड स्थित डिस्ट्रिक्ट प्रैस क्लब के मुख्य संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार जावेद साबरी के आवास पर आयोजित अपने सम्मान कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। विधायक उमेश शर्मा का डिस्ट्रिक्ट प्रैस क्लब से जुड़े…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यमंत्री सेवक सदन में 15 महार रेजिमेंट के 54 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में रेजिमेंट के पूर्व सैन्य अधिकारियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बचपन में पिताजी से महार रेजिमेंट के वीर सैनिकों की शौर्य गाथाओं के बारे में सुनकर उनके मन में उत्साह और उमंग की भावना पैदा होने लगती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बचपन सेना के साथ बीतने के कारण उन्होंने जीवन में अनुशासन फौज से ही सीखा है। आपसी सद्भाव व सम्मान व…