Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: network7ukup
जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा दायित्व ही नही कर्तव्य भी है: मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार के साथ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी अधिकारियों को नववर्ष की बधाई देते हुए कामना की कि नववर्ष में सभी के प्रयासों के साथ प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।
खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा के द्वारा अपने कैंप ऑफिस रुड़की पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और विद्युत विभाग के सभी अधिकारियों की एक संयुक्त मीटिंग ली गई। जिसमें उन्होंने अपने क्षेत्र में जनता के सामने आ रही समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया और उन्हें जल्द से जल्द दूर करने के दिशा निर्देश दिए । खानपुर विधायक उमेश कुमार के द्वारा लोक निर्माण विभाग और विद्युत विभाग के सभी अधिकारियों को नए साल के अवसर पर अच्छा कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया ।उमेश कुमार का कहना है कि जनप्रतिनिधि और अधिकारियों का अच्छा ताल मेल जनता…
कुआखेड़ा निवासी मनफूल सिंह की पिछले दिनों अज्ञात चोर ने साइकिल चोरी कर ली थी।पीड़ित मनफूल के द्वारा लक्सर कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। लक्सर पुलिस ने बताया के सीसीटीवी से लिए गए फुटेज की मदद से साइकिल चोर को पकड़ लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सचिन पुत्र कंवरपाल निवासी खड़ंजा बताया गया है। जिसके पास से पुलिस से चोरी के गई साइकिल भी बरामद कर ली है।
लक्सर (फरमान खान) नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने नरोजपुर गांव में चौपाल लगाई। इस दौरान कई तरह के अपराधों की जानकारी साझा कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।शनिवार को उपनिरीक्षक हरीश गैरोला ने नरोजपुर गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों से नशा मुक्ति अभियान के तहत सीधा संवाद किया।उपनिरीक्षक हरीश गैरोला ने ग्रामीणों को पुलिस एप के संबंध में भी जानकारी दी। वहीं लक्सर पुलिस ने कई गांव में चौपाल लगा कर लोगों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। नरोजपुर गांव में आयोजित चौपाल के…
इन्वेस्टर्स समिट का लाभ लक्सर क्षेत्र के युवाओं को दिलाए जाने के लिए मुख्यमंत्री धामी को कांग्रेस ने भेजा ज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में एक ज्ञापन पत्र उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी को प्रेषित किया गया, जिसमें देहरादून में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट का लाभ लक्सर क्षेत्र व राज्य के बेरोजगार युवाओं को दिलाए जाने का अनुरोध किया गया।इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजेश रस्तोगी ने कहा कि देहरादून में इन्वेस्टर्स समित आयोजित हुई थी जिसका उद्घाटन देश के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था।रस्तोगी ने कहा कि लक्सर विधानसभा क्षेत्र में हरिद्वार रोड, रायसी रोड, रुड़की रोड , ऐथल रोड, रायसी से भोगपुर रोड पर कहीं भी एक मदर डेयरी…
मुख्यमंत्री ने ब्रज की पावन भूमि पर स्वयं के सम्मान को बताया देवभूमि की सवा करोड़ जनता का सम्मान।
रुड़की के नगला इमारती में लोक सभा सांसद प्रत्याशी भावना पाण्डेय ने टॉस उछाल कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान टूर्नामेंट उद्घाटन समारोह में भावना पाण्डेय ने कहां की जिस तरह मनुष्य को जीवन जीने के लिए भोजन जरूरी है, ठीक उसी प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल भी जरूरी है। उन्होंने कहा के खेल के माध्यम से आपस में भाईचारा बढता है और खेल भी शिक्षा का ही एक अंग है। नगला इमरती क्रिकेट क्लब के सौजन्य से आयोजित नगला इमरती क्रिकेट टूर्नामेंट में बोलते हुए हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी भावना पांडेय ने कहा कि खेल को…
हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम लक्सर में आयोजित
लक्सर के रोडवेज बस स्टैंड पर हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की गई।जिसमें भारत सरकार द्वारा जनहित में प्रगतिशील योजनाओं का जिक्र किया गया। डॉक्टर निशंक ने बताया कि उत्तराखंड को विकास के लिए 1.90 लाख करोड़ का आर्थिक बजट बीते 10 वर्षों में दिया जा चुका है। उन्होंने बताया के उत्तराखंड में 2673 किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण और 11 रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण का कार्य भी पूरा हो चुका है। इस दौरान भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जारी विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया।सांसद…
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री धामी भ्रमण के दौरान पतंजलि पहुंचे
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान पतंजलि पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न सम-सामयिक विषयों पर योग गुरु स्वामी रामदेव, आचार्य श्री बालकृष्ण तथा विभिन्न विद्वत्तजनों से विचार-विमर्श किया। पतंजलि परिसर पहुंचने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था मेरा प्राथमिक परिवार है। सभी पूर्व सैनिक मेरे इसी परिवार के सदस्य हैं: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को ऋषिकेश में राष्ट्रीय सैनिक संस्था द्वारा गौरव सेनानियों और देशभक्त नागरिकों के अभिनंदन और संकल्प कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। दो दिवसीय अभिनंदन कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के सदस्यों द्वारा विद्यालयों में चरित्र निर्माण के लिए सैनिक प्रशिक्षण विषय पर चर्चा की। कार्यक्रम में अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था मेरा प्राथमिक परिवार है। सभी पूर्व सैनिक मेरे इसी परिवार के सदस्य हैं। राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरित यह संस्था हमारे असंख्य गौरव सैनानियों और देशभक्त नागरिकों को एकता…