सही कहूँ तो ये खुद से खुद की आजमाइश है कुछ करके दिखाने की।(आरती गोयल)
नगरपालिका के वार्ड नंबर 7 पर सामान्य सीट से आरती गोयल पूरे दम खम के साथ चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। पिछले चुनाव में चंद वोटो से उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।
बीजेपी की सक्रिय कार्यकर्ता आरती गोयल नगर में एक शिक्षण संस्थान चलती है। जिसके साथ साथ अक्सर उन्हें समाजसेवा के कार्यों को करते देखा गया है। कोरोना काल ओर भीषण बाढ़ के दौरान भी उन्होंने क्षेत्र में हरसंभव मदद पहुंचाने का काम किया है।
अब नगर में चुनाव की गतिविधियां तेज हो गई है। भाजपा के टिकट के लिए वार्ड नंबर 7 से भी कई नाम हाईकमान की भेजे गए है। आज कल में ही नामों की घोषणा भी हो जाएगी।
आरती गोयल ने Network 7 से मोबाइल पर हुई बातचीत में बताया के उन्होंने भी पार्टी के पदाधिकारीयों को अपना आवेदन काफी पहले ही सौंप दिया था। आगे जैसा पार्टी का आदेश होगा उसी हिसाब से काम किया जाएगा।
उन्होंने बताया के इस चुनाव को लेकर मेरा उद्देश्य लक्सर का विकास करने के साथ साथ क्षेत्र की महिलाओं को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा जब एक महिला राष्ट्रपति बनकर देश संभाल सकती है तो हम वार्ड क्यों नही । इसीलिए महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा राजनीति में आगे आना चाहिए।