Close Menu
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुड़की
    • लक्सर
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • समाजसेवा
  • आस्था
  • वायरल वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

महर्षि भगीरथ की प्रतिमा के समीप बने शौचालय को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

March 6, 2026

जर्जर सड़क की समस्या को लेकर समाजसेवी फैजान ने विधायक को सौंपा ज्ञापन।

March 2, 2026

विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन को सरल और बेहतर बनाने का माध्यम है – शहजाद विधायक

February 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Network7UkUp
SUBSCRIBE
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुड़की
    • लक्सर
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • समाजसेवा
  • आस्था
  • वायरल वीडियो
Network7UkUp
Home»उत्तराखंड»हरिद्वार»लक्सर»महर्षि भगीरथ की प्रतिमा के समीप बने शौचालय को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
लक्सर

महर्षि भगीरथ की प्रतिमा के समीप बने शौचालय को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

network7ukupBy network7ukupMarch 6, 20260 Views
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

महर्षि भगीरथ की प्रतिमा के समीप बने शौचालय को हटाने की मांग को लेकर लक्सर में विरोध प्रदर्शन किया गया साथ ही प्रशासन को एक ज्ञापन पत्र भी सौंपा गया।
लक्सर बस अड्डे के समीप स्थापित महर्षि भगीरथ जी की प्रतिमा के ठीक पास बने सार्वजनिक शौचालय को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को लक्सर विकास समिति और सैनी समाज के लोगों ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल तहसील पहुंचा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र दास शर्मा को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि महर्षि भगीरथ भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आस्था के महान प्रतीक हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार उनकी कठोर तपस्या के फलस्वरूप ही पवित्र गंगा का अवतरण पृथ्वी पर हुआ। ऐसे महान ऋषि की प्रतिमा के ठीक समीप सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अनुचित है तथा इससे क्षेत्र की जनता और श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं।

लक्सर विकास समिति के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड सरकार के पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने इस अवसर पर कहा कि महर्षि भगीरथ की प्रतिमा हमारे क्षेत्र की आस्था और गौरव का प्रतीक है। प्रतिमा के पास शौचालय होने से वहां अस्वच्छता और दुर्गंध का वातावरण बनता है, जो किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रतिमा के समीप बने शौचालय को तुरंत किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए तथा प्रतिमा स्थल के आसपास स्वच्छता और सौंदर्यीकरण कराया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र की जनता की लंबे समय से यह भी मांग रही है कि लक्सर बस अड्डे का नाम बदलकर “भागीरथ बस अड्डा लक्सर” किया जाए, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को सम्मान मिल सके और आने वाली पीढ़ियों को भी महर्षि भगीरथ के महान कार्यों की प्रेरणा मिलती रहे।

लक्सर विकास समिति की ओर से प्रशासन को 30 दिन का समय दिया गया है। चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर इस विषय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो समिति और क्षेत्र की जनता लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी।

इस दौरान सैनी समाज से चरण सिंह सैनी, अंकुर सैनी, अंकुश सैनी, सतपाल सैनी, अर्जुन सिंह, रोहित कुमार, मदनपाल सिंह सैनी, दीपक सैनी, कन्हैया सैनी, विक्रम सैनी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
network7ukup

इन्हे भी पढ़े

सरोज हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

July 10, 2025

माउंट लिटेरा जी स्कूल का विधिवत रूप से हुआ उद्घाटन

April 16, 2025

खानपुर में बनने जा रहे सिडकुल की धनराशि को रोकने को लिखा रानी देवयानी सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र, क्षेत्र वासियों में रोष

April 3, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Demo
Don't Miss
लक्सर 0 Views

महर्षि भगीरथ की प्रतिमा के समीप बने शौचालय को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

महर्षि भगीरथ की प्रतिमा के समीप बने शौचालय को हटाने की मांग को लेकर लक्सर…

जर्जर सड़क की समस्या को लेकर समाजसेवी फैजान ने विधायक को सौंपा ज्ञापन।

March 2, 2026

विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन को सरल और बेहतर बनाने का माध्यम है – शहजाद विधायक

February 28, 2026

Network 7 की खबर का बड़ा असर, जलभराव की समस्या पर नगर पालिका चेयरमैन ने लिया संज्ञान।

February 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Picks

महर्षि भगीरथ की प्रतिमा के समीप बने शौचालय को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

March 6, 2026

जर्जर सड़क की समस्या को लेकर समाजसेवी फैजान ने विधायक को सौंपा ज्ञापन।

March 2, 2026

विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन को सरल और बेहतर बनाने का माध्यम है – शहजाद विधायक

February 28, 2026

Network 7 की खबर का बड़ा असर, जलभराव की समस्या पर नगर पालिका चेयरमैन ने लिया संज्ञान।

February 28, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
हमारे बारे में:-

www.network7ukup.in   उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों को आसान भाषा में महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हम किसी भी राजनीतिक, धार्मिक और व्यक्ति विशेष की विचारधारा का समर्थन नहीं करते है , हमारा उद्देश्य सिर्फ निष्पक्ष और सच्ची खबरें को अपने पाठको तक पहुंचाना है .

Email Us: iteshdhimanetv@gmail.com

Contact: +91 9719408265

© 2026 network7ukup.in. All rights reserved.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Go to mobile version