देहरादून। उत्तराखंड क्रांतिदल के महिला प्रकोष्ठ की एक आवश्यक बैठक का आयोजन देहरादून के एक होटल में किया गया। बैठक में आगामी महिला दिवस के कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्ष मेजर संतोष भंडारी ने पूजा सिंह को एक अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें आधिकारिक रूप से महिला प्रकोष्ठ का केंद्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा।
पूजा सिंह ने कहा के यह केवल एक पद नहीं, बल्कि उत्तराखंड की मातृशक्ति की आवाज़ को सशक्त मंच देने की जिम्मेदारी है।

उन्होंने महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मेजर संतोष भंडारी सहित समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं के अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान के लिए निरंतर संघर्ष जारी रहेगा।
इस अवसर पर केंद्रीय महिला अध्यक्ष संतोष भंडारी के अलावा केंद्रीय संगठन मंत्री नैना लखेड़ा, केंद्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी घिल्डियाल, केंद्रीय प्रचार प्रसार सचिव सोनिया गुप्ता, नगर महिला अध्यक्ष रश्मि, शोभा रावत, संगीता, रेखा थपलियाल आदि उपस्थित रही।
