खानपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
विधायक उमेश कुमार की मांग पर मुख्यमंत्री द्वारा खानपुर में पॉलीटेक्निक की स्थापना और दल्लावाला से रुड़की तक बस सेवा शुरू करने के आदेश पारित कर दिए गए हैं।

इस महत्वपूर्ण निर्णय से क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे, वहीं दल्लावाला से रुड़की तक बस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा भी मिलेगी।

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विधायक उमेश कुमार ने कहा कि वे लगातार क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं को सरकार के सामने रख रहे हैं, और आगे भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दिलाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
