Close Menu
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुड़की
    • लक्सर
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • समाजसेवा
  • आस्था
  • वायरल वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

लक्सर विकास समिति द्वारा महिला सम्मान कार्यक्रम एवं कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

March 28, 2026

इकराम हसन बसेड़ी के आवास पर देर रात पहुंचे चंद्रशेखर रावण

March 22, 2026

मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर लक्सर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

March 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Network7UkUp
SUBSCRIBE
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुड़की
    • लक्सर
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • समाजसेवा
  • आस्था
  • वायरल वीडियो
Network7UkUp
Home»Blog»उत्तरायणी पर्व के सुअवसर पर कैंची धाम, नैनीताल से प्रदेश में “सांस्कृतिक उत्सव“ का हुआ आगाज।
Blog

उत्तरायणी पर्व के सुअवसर पर कैंची धाम, नैनीताल से प्रदेश में “सांस्कृतिक उत्सव“ का हुआ आगाज।

network7ukupBy network7ukupJanuary 15, 20240 Views
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

        प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों और प्रतिष्ठानों में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रविवार को कैंची धाम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में “सांस्कृतिक उत्सव“ का शुभारंभ किया। उन्होंने कैंचीधाम और घोड़ाखाल मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर जन जन को इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। सर्वप्रथम उन्होंने कैंची धाम में श्री राम शिला की साफ सफाई कर पूजा अर्चना  की। फिर कैंची धाम मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम भजन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए।  रामभक्ति में लीन होकर राम भजनों की स्तुति की।

मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व कैंची धाम में नीब करौरी बाबा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि, शांति, एवं खुशहाली की कामना की।
      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंचीधाम में आए भक्तों को प्रसाद वितरण किया। साथ ही विभिन्न प्रदेशों से आए लोगों से सरकार की कार्यप्रणाली के बारे में फीडबैक भी लिया। स्वच्छता अभियान में शामिल पर्यावरण मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों,  स्वयं सहायता समूह, ग्राम प्रधानों एवं पर्यावरण मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक दिन होगा। इस दिन शुभमुहूर्त में रामलला अयोध्या में  विराजमान होंगे, जो कि हमारे देश के लिए एक शुभ समय और संकेत है। लंबे वर्षों के इंतजार के बाद रामलला अयोध्या में विराजमान होने जा रहे है। इस उपलक्ष्य पर राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में जन सहभागिता से सांस्कृतिक उत्सव और समस्त धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

आने वाले पांच दशकों को ध्यान में रखते हुए कैंची धाम का मास्टर प्लान होगा तैयार

        अब कैंची धाम की मान्यता वैश्विक पटल तक पहुंच पहुंच गई है। हर रोज कैंची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। भक्तों की आस्था, भाव और आने वाले पांच दशकों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आकलन करते हुए सरकार कैंची धाम का मास्टर प्लान तैयार कर रही है। कैंची धाम मास्टर प्लान से आने वाले समय में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन बढ़ेगा और सरकार की आर्थिकी सुदृढ़ होगी।

सीएम धामी ने किया 24.68 करोड़ रूपये की योजनाओं का शिलान्यास

        रविवार को कैंची धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का महिलाओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान सीएम धामी ने 24.68 करोड़ की लागत के शिलान्यास किए। जिसमें सैनिटोरियम से सिरोड़ी मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए 1214.71 लाख,सैनिटोरियम से नैनीबैंड तक भवाली का निर्माण कार्य सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए 1162.32 लाख, कैंची हरतपा – हली मोटर मार्ग का नाम परिवर्तन कर शहीद लांस नायक संजय बिष्ट मार्ग का और नगर निगम हल्द्वानी वार्ड 54 में नीम के पेड़ से प्रताप सिंह बिष्ट के घर तक मार्ग का सुधारीकरण के लिए 90.65 लाख का शिलान्यास किया।

            इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक नैनीताल सरिता आर्य, भीमताल राम सिंह कैड़ा, रानीखेत प्रमोद नैनवाल, मंडी बोर्ड अध्यक्ष डा अनिल डब्बू, पेयजल अनुश्रवण समिति अध्यक्ष दिनेश आर्य, जिला महामंत्री रंजन बरगली, नवीन भट्ट, प्रकाश हरबोला, डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एसएसपी पी.एन मीना, एडीएम पी आर चौहान, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, एवं अन्य लोग मौजूद रहे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
network7ukup

इन्हे भी पढ़े

खानपुर में बनेगा पॉलीटेक्निक और दल्लावाला से रुड़की तक बस सेवा जल्द होगी शुरू – उमेश कुमार विधायक

March 11, 2026

जर्जर सड़क की समस्या को लेकर समाजसेवी फैजान ने विधायक को सौंपा ज्ञापन।

March 2, 2026

विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन को सरल और बेहतर बनाने का माध्यम है – शहजाद विधायक

February 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Demo
Don't Miss
लक्सर 0 Views

लक्सर विकास समिति द्वारा महिला सम्मान कार्यक्रम एवं कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

लक्सर विकास समिति द्वारा आज लक्सर क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा…

इकराम हसन बसेड़ी के आवास पर देर रात पहुंचे चंद्रशेखर रावण

March 22, 2026

मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर लक्सर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

March 20, 2026

लक्सर के विधायक यदि संजय गुप्ता होते तो बन सकते थे कैबिनेट मंत्री।

March 20, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Picks

लक्सर विकास समिति द्वारा महिला सम्मान कार्यक्रम एवं कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

March 28, 2026

इकराम हसन बसेड़ी के आवास पर देर रात पहुंचे चंद्रशेखर रावण

March 22, 2026

मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर लक्सर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

March 20, 2026

लक्सर के विधायक यदि संजय गुप्ता होते तो बन सकते थे कैबिनेट मंत्री।

March 20, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
हमारे बारे में:-

www.network7ukup.in   उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों को आसान भाषा में महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हम किसी भी राजनीतिक, धार्मिक और व्यक्ति विशेष की विचारधारा का समर्थन नहीं करते है , हमारा उद्देश्य सिर्फ निष्पक्ष और सच्ची खबरें को अपने पाठको तक पहुंचाना है .

Email Us: iteshdhimanetv@gmail.com

Contact: +91 9719408265

© 2026 network7ukup.in. All rights reserved.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Go to mobile version