इतेश धीमान ✍️
लक्सर। नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां दिन प्रतिदिन तेज होती जा रही है, नगरपालिका अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी वेदप्रकाश वर्मा ने नगर में घूम कर लोगो से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है।

शनिवार को मेन बाजार में जनसंपर्क के दौरान वेदप्रकाश वर्मा ने कहा कि वे नगरीय क्षेत्र के चहुमुखी विकास की सोच को लेकर चुनाव मैदान में उतरे हैं। नगर पालिका क्षेत्र में कई जगह जलभराव, टूटी सड़कों, क्षतिग्रस्त नालिया, गंदगी आदि अनेक समस्याएं बनी हुई हैं, यहां पूर्व में भाजपा के दो बार चेयरमेन रहे है, लेकिन किसी ने भी नगर के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया, यहां पर समस्याएं जस कि तस बनी हुई है।

उन्होंने कहा नगरपालिका भ्रष्टाचार का अड्डा बन कर रह गया है, यहां विकास के नाम पर धन का दुरपयोग किया जाता रहा है।
उन्होंने नगरपालिका को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के साथ नगर में हरसंभव विकास कराने का भरोसा जताया है।
